एसोसिएशन की नवीनतम गतिविधियों, टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अवगत रहें।
10+
NEW ARTICLES
24/7
LATEST NEWS
वाराणसी 12 अपैल उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष \' अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी और कैरम खेल के लिये पूर्णतया समर्पित सिपाही श्री रमेश कुमार वर्मा जी के पूज्य पिता श्री सुशील वर्मा ( सेवानिवृत्ति नगरपालिका के कार्यालय अधिक्षक ) अनन्य कैरम प्रेमी का आज सांय अचानक निधन हो गया । स्व 0 वर्मा के निधन पर इन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन, नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारारायन आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह सहित सचिव श्री जहीर अहमद उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, शराफत हुसेन, ईस्तियाक अहमद, एन0के0 जायसवाल,दिनेश गुप्ता, संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन अशोक कुमार सिंह, एम0एच0 शेरवानी, सिकन्दर मिश्रा , कार्यकारिणी सदस्य आनन्द शुक्ला, भूपेन्द्र प्रतापसिंह,सुमन गिनोडिया, अशोक कुमार पाण्डेय, मोहम्मद अरशद, एस0के0 श्रीवास्तव, इमरान अहमद, मोहम्मद ओबैस और वाराणसी कैरम एसोसिएशन के शैलेन्द्र सिंह , अश्वनी चक्रवाल, सन्दीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या, विनोद यादव, कामना गुप्ता, रेनुका राय, तूलिका चौरसिया, श्री प्रसाद, मन्तसा इकबाल आदि ने अपने अभिन्न साथी श्री रमेश कुमार वर्मा के पिता जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुये रमेश जी के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट किया है । सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ओउम शान्ति।
विस्तार से पढ़ें
To All Concerned Working Committe U. P. Carrom Association Respected Members As per the instructions from Hon\'ble President UPCA - Shri B. N. Singh and Hon\'ble Secretary UPCA -Shri Zaheer Ahmed, it has been decided to hold a meeting of the Working Committee of Uttar Pradesh Carrom Association. Agenda of the Meeting :-1) Declaration of dates for the conduct of General Elections of UPCA2) Nomination of Election Officer for the General Elections. In view of the situations caused by Covid19 pandemic, the meeting will be organized in virtual (online) mode on Sunday 11th April 2021 at 13:00 hrs. Details /link to join meeting will be shared in due course of time.Members are requested to please attend the same at the scheduled time and provide their valuable insights. Ramesh Kumar VermaTreasurer -U.P.C.A.
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ कैरम खिलाड़ी मन्तसा इकबाल , कामरानतनवीर और समद अख्तर A.A.I. स्कालरशिप के लिये चयनीत । *एअर पोर्ट अथार्टी आफ इन्डिया द्वारा 220= 21 के लिये स्पोर्ट्स स्कालरशिप के लिये चुने गये चार खिलाड़ियों में वाराणसी की मन्तसा इकबाल सहित एक कानपुर और एक बरेली सहित तीन उत्तर प्रदेश के । * वाराणसी, 31 मार्च ,एअर पोर्ट अथार्टी आफ इन्डिया द्वारा 220= 21 के लिये स्पोर्ट्स स्कालरशिप के लिये देश भर के विभिन्न खेलों के लिये चुने गये 64 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी कैरम खेल के हैं जिसमें तीन यू0पी0, दो बीहार एक कर्नाटक और एक महाराष्ट्र का है। * वाराणसी की मन्तसा इकबाल सहित कामरान तनवीर कानपुर और समद अख्तर बरेली सहित तीन उत्तर प्रदेश के हैं । * खिलाडियों को आज ही आनलाईन अपना आवेदन बायोडेटा के साथ मेल करने को कहा गया है । प्रदेश के तीन खिलाडियों को मिले इस बड़े अवसर पर आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह नेइन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारारायन अध्यक्ष विधायक राकिबुल हुसैन जी का खिलाडियों केसचयन में सहयोग करने के लिये आभार और धन्यवाद किया है । साथ ही आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डा9 अशोक कुमार सिंह, प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, डाक्टर अंशू सिंह, दिनेश गुप्ता, शराफत हुसेन, ईस्तियाक अहमद कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन, अशोक सिंह, एम0 शेरवानी, सिकन्दर मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पान्डेय, सुमन गिनोडिया, मोहम्मद अरशद, एस0के0 श्रीवास्तव, इमरान अली, डाक्टर शकील अहमद आदि सहित वाराणासी जिला कैरम एसोसिएशन के अश्वनी चक्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा, सन्दीप यादव, रवि आर्या, कामना गुप्ता, विनोद यादव आदि ने प्रसन्नता प्रकट करते हुये चयनीत खिलाड़ियों को बधाई दिया है ।सेवा में, समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-08-20-at-16.25.351.jpeg" img_size="medium" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-08-20-at-16.25.35.jpeg" img_size="medium" parallax_scroll="no"][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]प्रकाशनार्थ पुरुष वर्ग में अशोक कुमार सिंह तथा महिला वर्ग में कामना गुप्ता राजीव गांधी स्मृति आनलाईन कैरम चैलेंज प्रतियोगिता के विजेता बने -,,पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के तत्वाधान में वाराणसी कैरम एसोसिएशन के इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में हुआ पुरष्कार वितरण ।,, वाराणसी , 20 अगस्त । पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के तत्वाधान में वाराणसी कैरम एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी मेमोरियल जनपद स्तरीय आनलाइन कैरम चैलेंज-2020 के अंतिम दिन आज खेले गए फ़ाइनल मुकाबलों के पुरुष वर्ग में अशोक कुमार सिंह ने 7.25 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंदी व्योम प्रकाश मानव को जिनका एवरेज मिसिंग स्कोर 9.5 रहा, हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में 6.38 एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंदी जिनका एवरेज मिसिंग स्कोर 7.63 रहा, हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफइनल मैच के पुरुष वर्ग में शिव दयाल यादव ने जिनका एवरेज मिसिंग स्कोर 6.63 रहा अपने प्रतिद्वंदी प्रियांशु यादव को जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 8.63 रहा, हराकर दूसरे सेमी फाइनल के लिए प्रवेश पाया। महिला वर्ग में रितम्भरा ने 13.75 के मिसिंग स्कोर के साथ अपनी प्रतिद्वंदी अंजलि केशरी जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 14.00 रहा, हराकर दूसरे सेमी फाइनल के लिये प्रवेश पाया। दूसरे सेमीफइनल के पुरुष वर्ग में अशोक कुमार सिंह ने 7.63 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंदी शिव दयाल यादव जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 9.25 रहा, हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। महिला वर्ग में कामना गुप्ता ने 7.13 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंदी रीतंभर जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 13.37 रहा, हरा कर फाइनल में प्रवेश पाया। लीग के चारो राउंड के बाद बानी रैंकिंग लिस्ट महिला वर्ग में पांचवे स्थान पर तूलिका चौरसिया (11.69), छठे स्थान पर सुमन गिनोडिया (11.78), सातवें स्थान पर दीपाली यादव (13.56),आठवें स्थान पर अंजलि गुप्ता (14.06), नौवें स्थान पर रिशिता केशरी (16.44) तथा दसवें स्थान पर हरियाली सिंह (18.07) रही। पुरुष वर्ग में पांचवे स्थान पर गुरु दयाल यादव (7.78), छठे स्थान पर राम दयाल यादव (8.72), सातवें स्थान पर अश्वनी चक्रवाल (8.94), आठवें स्थान पर विनोद यादव (9.28), नौवें स्थान पर कृष्ण दयाल यादव (11.53) रहे। आज बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए शिव दयाल यादव ने ब्लैक स्लैम लगाई। आनलाइन खेलों का संचालन नेशनल अम्पायर सरदार रणबीर सिंह, इंटर नेशनल अम्पायर रमेश कुमार वर्मा, नेशनल अम्पायर कुमार अजय श्रीवास्तव, एस0 के0 श्रीवास्तव तथा रवि कुमार आर्या के देखरेख में हुआ। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और की अध्यक्षता में कमलापति त्रिपाठी फाउन्डेशन के इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित पुरष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री विजय शंकर पांडेय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल उपाध्याय ने प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़िओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान पर सम्मानित किया। इस अवसर प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले सभी खिलाड़ियो के अलावा कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा, अम्पायर एस0के0 श्रीवास्तव ,संयोजक अश्विनी चक्रवाल, संयुक्त सचिव अशोक सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, राकेश चन्द्र शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, विजयकृष्ण राय अन्नू, विनोद कुमार सिंह कल्लू, देवेन्द्र सिंह, शुभम राय आदि उपस्थित रहे । सेवा में , समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
खेल समाचार 17 अगस्त । प्रकाशनार्थ ** कल से शुरू होगी राजीव गांधी स्मृति आनलाईन कैरम चैलेंज प्रतियोगिता ।** वाराणसी, 17 अगस्त, । देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की स्मृति में गत वर्ष कि भांति इस बार भी उनके जन्म दिवस पर गत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय आनलाईन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । प्रतियोगिता, कल 18 अगस्त को अपराह्न एक बजे से प्रारम्भ होकर 20 अगस्त को सायं चार बजे तक चलेगी । प्रतियोगिता के डायरेक्टर और प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह के अनुसार महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जिले के 11=11 शिर्ष खिलाड़ी इस आनलाईन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता आल इंडिया कैरम फेडरेशन के नियमों के अनुरूप नियोजित की जा रही है , सीनियर नेशनल अम्पायर सरदार रणबीर सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता की टेक्नीकल कमेटी गठित की गयी है जो प्रतियोगिता का आनलाईन संचालन करेगी इस टीम में ईन्टर नेशनल अम्पायर रमेश वर्मा को सहायक और नेशनल एस0के0 श्रीवास्तव, और रवि आर्या को सदस्य बनाया गया है । प्रतियोगिता का आनलाईन उद्घाटन फेसबुक पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजय शंकर पाण्डे और अध्यक्षता प्रदेश कैरम एसोसिएशन एसोसियान के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह करेगे ।सेवा में, समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, अश्विनी कुमार चक्रवाल संयोजक वास्ते = वाराणसी कैरम एसोसिएशन ।
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"] वाराणसी 7 अगस्त , कल सायं प्रथम आनलाईन कैरम चैलेंज प्रतियोगिता का आनलाईन पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों को 25000/ रुपये का नगद पुरस्कार आनलाईन बैकिग और खेल प्रमाण पत्र इ0मेल के माध्यम से वितरित किया गया । इस अवसर झूम आप के माध्यम से, आयोजन समित के सभी पदाधिकारी , टेक्नीकल कमेटी के सदस्य और महिला पुरुष दोनों वर्ग के शिर्ष चार में जगह बनाने वाले खिलाड़ी प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता मे हुये आनलाईन बेबीनार में सम्मलित हुये । इस आनलाईन पुरस्कार वितरण में प्रतियोगिता के संरक्षक और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट माननीय डाक्टर अशोक सिंह डाक्टर अशोक सिंह, प्रतियोगिता समिति के चेयरमैन श्री बैजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डायरेक्टर जहीर अहमद सचिव उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन प्रतियोगिता के संयोजक और प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, श्री विजय शंकर मेहता , श्री शराफत हुसेन, मास्टर इस्तियाक अहमद, अनन्य कैरमखेलप्रेमी पुलिस अधिकारी श्री अनुराग दर्शन जी, सहित प्रदेश कैरम एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और टेक्नीकल कमेटी के श्री सिराजुद्दीन और श्री एम0 एच0 शेरवानी सहित टेक्नीकल कमेटी के प्रमुख श्री एन0 के0 जायसवाल सदस्य श्री रमेश कुमार वर्मा , श्री कुमार अजय श्रीवास्तव और एस0 के0 श्रीवास्तव सम्मलित रहे कार्यक्रम का संचालन आल इंडिया कैरम फेडरेशन के के आइ0टी0 टीम के प्रमुख कुमार अजय श्रीवास्तव ने दिल्ली से किया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की के सचिव श्री जहीर अहमद ने आल इंडिया कैरम फेडरेशन , महासचिव श्रीमती भारती नारायन जी और इन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायण जी को आयोजन समिति द्वारा विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया । अन्त में आठों प्रमुख खिलाडियों मोहम्मद आरिफ लखनऊ, अब्दुल रहमान इलाहाबाद, फैसल खान आगरा, मोहम्मद ओबैश लखनऊ मन्तसा ईकबाल वाराणसी, कामना गुप्ता बाराणसी, अंजली केशरी बाराणसी, तूलिका चौरासिया ,बाराणसी सहित स्लैम लगाने वाले खिलाड़ियों के लिये प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने नगद पुरस्कारों की घोषणा किया अन्त में सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों, आर्थिक मदद करने वाले महानुभावों और समाचार जगत को संयोजक रणबीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया । सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, रणवीर सिंह संयोजक एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/IMG-20200724-WA0096.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/IMG-20200724-WA0099.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][vc_column_text text_larger="no"]24/7/2020 प्रकाशनार्थ ** मो. आरिफ और मंतशा इक़बाल बने चैंपियन ** वाराणसी, 24 जुलाई । यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के पुरुष वर्ग में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में 3.13 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ लखनऊ के मो. आरिफ ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इन्होंने लीग रैंकिंग में टाप पर रहे प्रयागराज के अब्दुल रहमान को हराया, अब्दुल रहमान का एवरेज मिसिंग स्कोर 3.75 रहा। आज ही खेले गये महिला वर्ग के फइनल में लीग रैंकिंग की टाप खिलाड़ी वाराणसी की मंतशा इक़बाल ने अपना स्थान बरकरार रखते हुए वाराणसी की ही कामना गुप्ता को हरा कर वेजेता बनने का गौरव हासिल किया। मंतशा का एवरेज मिसिंग स्कोर 7.5 रहा जबकि कामना ने 8.25 के मिसिंग स्कोर के साथ अपना मैच कम्प्लीट किया। फाइनल मैचों के दौरान अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में लखनऊ के मो. आरिफ ने 2 तथा प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने 1 ब्लैक स्लैम लगाए। जबकि महिला वर्ग से किसी भी खिलाड़ी ने खेल की समाप्ति तक कोई भी स्लैम लगाने में सफलता नही प्राप्त कर सका । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आगामी 2 अगस्त को मध्याह्न 12 बजे आनलाईन होगा । मैचों का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0 के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन , एस0 के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन। [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]23/7/2020 प्रकाशनार्थ * मो. आरिफ और कामना गुप्ता फाइनल मे* वाराणसी, 23 जुलाई । यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के पुरुष वर्ग में आज खेले गए दूसरे सेमीफइनल मैच में 3.63 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ लखनऊ के मो. आरिफ ने आगरा के फैसल खान को एवरेज मिसिंग स्कोर 4.63 , से हरा कर पुरुष वर्ग के फइनल में प्रवेश कर लिया जहाँ उनका इनका मुकाबला लीग रैंकिंग में टॉप पर रहे प्रयाराज के अब्दुल रहमान से 23 जुलाई शाम 7 बजे होगा। आज ही खेले गये महिला वर्ग के दूसरे सेमीफइनल में वाराणसी की कामना गुप्ता ने 8.13 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की ही अंजली केशरी को जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 9.88 रहा, हरा कर फइनल में प्रवेश कर लिया महिला वर्ग का भी फाइनल मैच 23 जुलाई की शाम 6 बजे लीग रैंकिंग में टॉप पर रही वाराणसी की ही मंतशा इक़बाल के साथ होगा। ईस दूसरे सेमीफइनल के दौरान अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के दोनों खिलाडियो ने एक-एक ब्लैक स्लैम लगाने में सफलता प्राप्त किया । अभी तक संपन्न हुई प्रतियोगिता में महिला वर्ग से किसी भी खिलाडी ने स्लैम लगाने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी। फाइनल मैच के पहले आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन जी, एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट माननीय डाक्टर अशोक सिंह का और मैच समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद का आन लाईन शुभकामना सन्देश प्रसारित किया जायेगा । साथ ही आनलाईन पुरस्कार वितरण की तिथि की घोषणा की जायेगी । मैचों का संयोज संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0 के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन , एस0 के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन। [/vc_column_text][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/index.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/index2.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/index3.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/index4.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
22/7/2020 प्रकाशनार्थ * फैसल और मन्तसा दूसरे सेमीफाइनल मे* वाराणसी, 22 जुलाई । यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के पुरुष वर्ग के खेले गए प्रथम सेमीफइनल मैच में 5.00 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ आगरा के फैसल खान ने अपने प्रतिद्वंदी लखनऊ के मो. ओवेस को जिनका एवरेज मिसिंग स्कोर 5.63 रहा, हरा कर दूसरे सेमीफइनल में प्रवेश पाया जहाँ 22 जुलाई की रात 7 बजे इनका मुकाबला दूसरे सेमीफइनल के लिए लीग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहे लखनऊ के मो. आरिफ के साथ होगा। महिला वर्ग के पहले सेमीफइनल में वाराणसी की अंजली केशरी ने 10.13 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ अपनी प्रतिद्वंदी वाराणसी की ही तूलिका चौरसिया को जिसका एवरेज मिसिंग स्कोर 10.63 रहा, हरा कर दूसरे सेमीफइनल में प्रवेश पाया। जहां 22 जुलाई की शाम 6 बजे इनका मुकाबला लीग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रही वाराणसी की ही कामना गुप्ता के साथ होगा। पहले सेमीफइनल के दौरान कोई भी खिलाड़ी स्लैम लगाने में सफल नही हो सका। फाइनल मैच के पहले और बाद आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन जी, एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट माननीय डाक्टर अशोक सिंह का और मैच समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद का आन लाईन शुभकामना सन्देश प्रसारित किया जायेगा । मैचों का संयोज संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0 के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन , एस0 के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]21/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज * पुरुष वर्ग में अब्दुल रहमान प्रयागराज व महिला वर्ग में मंतशा इक़बाल वाराणसी का शीर्ष रैंक के साथ सीधे फाइनल में प्रवेश ।* वाराणसी 21 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के चल रहे लीग मैचों की समाप्ति के बाद मिसिंग पॉइंट मिलाकर बनी रैंकिंग में= पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 4.38 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ रैंकिंग लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सीधे फाइनल में पहुँच गये । जबकि दूसरे स्थान पर लखनऊ के मो. आरिफ 4.47 एवरेज मिसिंग स्कोर, तीसरे स्थान पर आगरा के फैसल खान 4.70 के मिसिंग स्कोर के साथ तथा चौथे स्थान पर 4.90 के एवरेज मिसिग के साथ लखनऊ के मो. ओवेस ने सेमी फाइनल में प्रवेश पाया। पुरुष वर्ग का पहला सेमी फाइनल तीसरा स्थान प्राप्त करनें वाले आगरा के फैसल खान और लखनऊ के मो. ओवेस के बीच आज रात 7 बजे खेला जाएगा। दूसरा सेमी फाइनल दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी मो. आरिफ लखनऊ व पहले सेमीफइनल के विजेता के बीच 22 जुलाई को होगा । प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब्दुल रहमान प्रयागराज व दूसरे सेमीफइनल के विजेता के बीच 23 जुलाई को खेला जाएगा। महिला वर्ग में लीग मैचों की समाप्ति के बाद मिसिंग स्कोर को जोड़कर बनाई गई रैंकिंग में 7.44 के मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की मंतशा इक़बाल शीर्ष रहते हुए फाईनल में सीधे प्रवेश प्राप्त कर लिया जबकि दूसरे स्थान पर 8.84 के मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता, तीसरे स्थान पर 9.70 के मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया तथा चौथे स्थान पर 10.75 के मिसिंग स्कोर के साथ अंजलि केशरी रही। महिला वर्ग का पहला सेमीफइनल रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली तूलिका चौरसिया व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि केशरी के बीच 21 जुलाई को शाम 6 बजे, तथा दूसरा सेमीफइनल दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कामना गुप्ता व पहले सेमीफइनल की वेजेता के बीच 22 जुलाई को होगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंतशा इक़बाल व दूसरे सेमीफइनल की विजेता के बीच 23 जुलाई को सायंकाल होगा। चौथे दिन के खेल में खिलाड़िओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 व्हाइट और 7 ब्लैक स्लैम लगाए। व्हाइट स्लैम लगाने वालों में अबुशाद अंसारी मऊ, सैयद हसन रिजवी जौनपुर, अनुज दर्शन कानपुर, मो. आरिफ लखनऊ रहे जब कि ब्लैक स्लैम लगाने वालों में मो. रेहान आगरा ने 2, अब्दुल रहमान प्रयागराज ने 2 तथा मो. ओवेस व मो. आरिफ लखनऊ, परवेज़ अहमद मऊ रहे । प्रतियोगिता का संचालन प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह , सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में संचालन समिति के सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0के0जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन, एस0के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन। [/vc_column_text][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-21-at-14.11.18.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-21-at-14.11.181.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
20/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज का सेमीफाइनल 21 और 22 तथा फाइनल 23 को । वाराणसी 20 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के चल रहे लीग मैचों के तीसरे दिन के खेल के पश्चात तीनो दिनों के मिसिंग पॉइंट मिलाकर बानी रैंकिंग में पुरुष वर्ग में लखनऊ के मो. आरिफ और आगरा के फैसल खान की एवरेज मिसिंग 4.96 रही। चूंकि मो. आरिफ ने एक व्हाइट तथा एक ब्लैक स्लैम लगाई थी और फैसल खान ने 2 ब्लैक स्लैम लगाई अतः 32 खिलाड़िओं की रैंकिंग में मो. आरिफ टाप पर रहे। दूसरे स्थान पर आगरा के फैसल खान रहे, तीसरे स्थान पर 5.00 की एवरेज मिसिंग के साथ लखनऊ के मो. ओवेस तथा चौथे स्थान पर 5.13 एवरेज मिसिग के साथ प्रयागराज के अब्दुल रहमान रहे। इसके साथ ही अन्य खिलाडिओं ने भी अपने अपने बढ़ते क्रम में मिसिंग स्कोर के साथ आगे की रैंकिंग में स्थान पाया। महिला वर्ग में तीन दिनों के लीग मैचों के मिसिंग स्कोर को जोड़कर बनाई गई रैंकिंग में 7.88 के मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की मंतशा इक़बाल पुनः शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर 8.38 के मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता, तीसरे स्थान पर 10.25 के मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया तथा चौथे स्थान पर 10.83 के मिसिंग स्कोर के साथ अंजलि केशरी रही। अन्य खिलाड़िओं ने अपने मिसिंग एवरेज के बढ़ते क्रम से रैंकिग में अपना स्थान बनाया। तीन दिनों के खेल में खिलाड़िओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 व्हाइट और 14 ब्लैक स्लैम लगाए। 20 जुलाई को लीग मैच के अंतिम दिन देर रात तक खेले गए मैचों के मिसिंग स्कोर के साथ चारो दिन के मिसिंग स्कोर जोड़कर मिसिंग एवरेज का साथ रैंकिंग घोषित की जाएगी। स्विस लीग के पैटर्न पर बनी इस रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला खिलाडी सीधे फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करेगा। पहला सेमीफइनल मैच रैंकिंग में चौथा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़िओं के मध्य होगा। दूसरा सेमिफिनल मैच पहले सेमीफइनल के विजेता और रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़िओं के मध्य होगा। फाइनल मुकाबला दूसरे सेमीफइनल मैच के विजेता और रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी में मध्य होगा। पहला सेमीफइनल 21 जुलाई, दूसरा सेमीफइनल 22 जुलाई तथा फाइनल मैच 23 जुलाई 2020 को खेल जाएगा। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज-यू0पी0 2020 के तीन दिनों तक चले खेलों की समिक्षा के लिए 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे श्री बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में टेक्नीकल कमेटी के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें सभी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार ए0आई0सी0एफ0 से मान्यता प्राप्त करने के बाद आयोजित इस आनलाईन कैरम चैलेंज मे प्रदेश खिलाड़िओं के उत्तम प्रदर्शन को सराहा गया। बैठक में टेक्नीकल कमेटी के सदस्यों ने अपने ऑब्सेर्वेशन और अनुभव के आधार पर तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श किया और अपने सुझाव दिया और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष द्वार श्री शराफत हुसैन आगरा और श्री इस्तियाक मास्टर जी मऊ, एवं खेल प्रेमी अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग दर्शन द्वारा खिलाड़ियों के उत्तम प्रदर्शन पर नगद पुरस्कार देने की घोषणा के लिये उनका धन्यवाद किया गया। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न ईस बैठक में आनलाईन भाग लेने वालों में प्रदेश सचिव और प्रतियोगिता के निदेशक श्री जहीर अहमद टेक्नीकल कमेटी के संयोजक सरदार रणबीर सिंह, सदस्य श्री एन0के0 जायसवाल, श्री रमेश कुमार वर्मा, श्री सेराजुद्दीन, श्री कुमार अजय श्रीवास्तव, श्री एस0के0 श्रीवास्तव व एम0एच0 शेरवानी सम्मिलित थे। सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]18/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज पुरुष वर्ग में मो. रेहान आगरा, महिला वर्ग में कामना गुप्ता वाराणसी शीर्ष रैंक पर वाराणसी 18 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के तीसरे दिन खेले गए पुरुष व महिला वर्ग के अलग अलग मैचों में पुरुष वर्ग में आगरा के मो. रेहान 4.38 की एवरेज मिसिंग से 32 खिलाड़िओं की रैंकिंग में टाप पर रहे। दूसरे स्थान पर 4.62 की मिसिंग एवरेज के साथ मऊ के अबुशाद अंसारी, तीसरे स्थान पर 4.88 की एवरेज मिसिंग के साथ बरेली के तनवीर अली, चौथे स्थान पर 5.13 एवरेज मिसिग के साथ आगरा के फैसल खान, पांचवे स्थान पर 5.13 एवरेज मिसिग के साथ लखनऊ के मो. ओवेस, छठे स्थान पर , 5.25 के एवरेज मिसिग के साथ प्रयागराज के अब्दुल रहमान रहे । इसके साथ ही अन्य खिलाडिओं ने भी अपने अपने बढ़ते क्रम और मिसिंग स्कोर के साथ आगे की रैंकिंग में स्थान पाया। महिला वर्ग में आज 7.75 के मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की कामना गुप्ता शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर 7.88 के मिसिंग स्कोर के साथ मंतशा इक़बाल, तीसरे स्थान पर 9.88 के मिसिंग स्कोर के साथ अंजलि केशरी, चौथे स्थान पर 11.38 के मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया, पांचवें स्थान पर 13.50 के मिसिंग स्कोर के साथ सुमन गिनोडिया तथा छठे स्थान पर 13.50 के मिसिंग एवरेज के साथ अंजलि गुप्ता रही जब की शेष अन्य खिलाड़िओं ने अपने मिसिंग एवरेज के बढ़ते क्रम से रैंकिग में अपना स्थान बनाया। दूसरे दिन के खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुये कुल 6 ब्लैक स्लैम लगाये , जिसमें कानपुर के रिज़वान चमन, मऊ के अबुशाद अंसारी, आगरा के फैसल खान व मो. रेहान, बरेली के तनवीर अली व ताज़ीम मिया रहे। मैचों का संयोज संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में तकनीकी समिति के, सर्वश्री सरदार रणबीर सिंह, एन0के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन, एस0के0 श्रीवास्तव और एम0एच0शेरवानी ने किया । 18 और 19 जुलाई को अवकाश रहेगा, शेष मैच 20 से 23जुलाई के बीच होंगे । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-18-at-16.15.13.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-18-at-16.15.14.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें