Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन
News Insights

समाचार विवरण

खेल जगत की गहराई से विशेष कवरेज और विस्तृत समाचार।

INFO

VERIFIED

ADMIN

POSTED BY

24 Jul, 2020 Admin

** मो. आरिफ और मंतशा इक़बाल बने चैंपियन **

[vc_row][vc_column][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/IMG-20200724-WA0096.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/IMG-20200724-WA0099.jpg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][vc_column_text text_larger="no"]24/7/2020 प्रकाशनार्थ ** मो. आरिफ और मंतशा इक़बाल बने चैंपियन ** वाराणसी, 24 जुलाई । यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के पुरुष वर्ग में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में 3.13 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ लखनऊ के मो. आरिफ ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इन्होंने लीग रैंकिंग में टाप पर रहे प्रयागराज के अब्दुल रहमान को हराया, अब्दुल रहमान का एवरेज मिसिंग स्कोर 3.75 रहा। आज ही खेले गये महिला वर्ग के फइनल में लीग रैंकिंग की टाप खिलाड़ी वाराणसी की मंतशा इक़बाल ने अपना स्थान बरकरार रखते हुए वाराणसी की ही कामना गुप्ता को हरा कर वेजेता बनने का गौरव हासिल किया। मंतशा का एवरेज मिसिंग स्कोर 7.5 रहा जबकि कामना ने 8.25 के मिसिंग स्कोर के साथ अपना मैच कम्प्लीट किया। फाइनल मैचों के दौरान अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में लखनऊ के मो. आरिफ ने 2 तथा प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने 1 ब्लैक स्लैम लगाए। जबकि महिला वर्ग से किसी भी खिलाड़ी ने खेल की समाप्ति तक कोई भी स्लैम लगाने में सफलता नही प्राप्त कर सका । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण आगामी 2 अगस्त को मध्याह्न 12 बजे आनलाईन होगा । मैचों का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0 के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन , एस0 के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।  [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]