एसोसिएशन की नवीनतम गतिविधियों, टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अवगत रहें।
10+
NEW ARTICLES
24/7
LATEST NEWS
प्रकाशनार्थ *स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंटदो दिनों के लीग मैचों के बाद पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान तथा महिला वर्ग में वाराणसी की मंतशा इकबाल टॉप परवाराणसी, 24 जून । उत्तर प्रदेश कैरम असोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे यू0पी0 ऑन लाइन कैरम टूर्नामेंट-2021 के दूसरे दिन खेले गए लीग मैच के बाद पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान 48 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ तथा महिला वर्ग में वाराणसी की मंतशा इकबाल 152 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दोनों दिनों की समाहित रैंकिंग में टॉप पर रही।दूसरे दिन भी अपने उत्तम खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा के मोहम्मद रेहान ने दो व्हाइट स्लैम तथा प्रयागराज के मोहम्मद शाहिद व अलीगढ़ के सलमान ने व्हाइट स्लैम लगाने में सफलता प्राप्त की। आज भी कुल 4 व्हाइट स्लैम लगे।महिला वर्ग में वाराणसी की कामना गुप्ता 166 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दूसरे, सुमन गिनोडिया 169 अंको के साथ तीसरे, अंजलि केशरी 171 अंको के साथ चौथे तथा रितंभरा 210 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रही।पुरुष वर्ग में आगरा के मोहम्मद रेहान 68 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दूसरे, आगरा के फैसल खान 71 अंको के साथ तीसरे, आगरा के ही मुनिरुद्दीन 75 अंको के साथ चौथे तथा कानपुर के रिज़वान चमन 77 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता यू0पी0सी0ए0 के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह, सचिव श्री ज़हीर अहमद के नेतृत्व में टेक्निकल टीम केसंयोजक रणबीर सिंह, चीफ रमेश कुमार वर्मा, सदस्य सेराज उद्दीन, एस0 के0 श्रीवास्तव, एम0 एच0 शेरवानी तथा कुमार अजय श्रीवास्तव की देख रेख में चल रहा है। कैरम खेल समाचार* सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी। भवदीय रमेश कुमार वर्माकोषाध्यक्षएवं मिडिया प्रभारीउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन (रजि0)कार्यालय = एस021/82 ईंगलिसियालाईन, वाराणसीसम्पर्क = 9415222482
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ *स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट प्रारम्भ **फेडरेशन सेक्रेटरी ने किया उद्घाटन *वाराणसी, 23 जून । कल अपरान्ह चार बजे यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम टूर्नामेंट 2021 का शुभारंभ हुआ जिसके आठ सत्रों में महिला और पुरुष वर्ग के कुल 57 लीग मैच खेले गये । उद्घाटन दिवस पर खेले गये मैचों के परिणाम ईस प्रकार रहे ।पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान 15 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। 37 के मिसिंग स्कोर के साथ जौनपुर के सैयद हसन रीज़वी दूसरे, 38 के मिसिंग स्कोर के साथ बरेली के तनवीर अली तीसरे तथा 39-39 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ धर्मेंद्र सिंह कानपुर चौथे व फैसल खान अगरा पांचवे स्थान पर रहे।महिला वर्ग में 79 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की अंजलि केसरी टॉप पर रही। 83 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ मंतशा इकबाल दूसरे, 84 अंको के साथ कामना गुप्ता तीसरे, 86 अंको के साथ सुमन गिनोडिया चौथे तथा 103 अंको के साथ रितंभरा पांचवे स्थान पर रही।आज खेले गए लीग मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने दो व्हाइट स्लैम, कानपुर के धर्मेंद्र सिंह तथा बरेली के ताज़ीम मिया ने एक-एक व्हाइट स्लैम लगाने में सफलता प्राप्त की। आज कुल 4 व्हाइट स्लैम लगे। आनलाईन स्टेट कैरम टूर्नामेंट का बर्चुअल उद्घाटन कैरम फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारतीय नारायन ने करते हुये कहा कि कोविड काल में कैरम खेल के हित में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है । समारोह की अध्यक्षता करते हुये आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह ने कहा की वाराणासी जिला कैरम एसोसिएशन ने कैरम के लिये अब तक जो कुछ किया है वो अपने आप में एक कीर्तिमान है । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद ने प्रदेश कैरम एसोसिएशन की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये इस आनलाइन कैरम टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दिया । प्रतियोगिता के संयोजक उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह ने टूर्नामेंट के नियम उपनियम और समय सारिणी से खिलाडियों को अवगत कराया । इस आनलाइन कैरम टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का बर्चुअल संचालन नेशनल अम्पायर और आइ0टी0 विशेषज्ञ कुमार अजय श्रीवास्तव ने किया, इस अवसर पर तकनीकी समिति के प्रमुख श्री रमेश वर्मा, सदस्य सर्वश्री सेराजुद्दीन, एम0एच0 शेरवानी और एस0 के 0 श्रीवास्तव भी मौजूद रहे ।ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा नियंत्रित और संचालित इस प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी कैरम एसोसिएशन कर रहा है , और कोविड काल में दो वर्ष के भीतर तीसरी बार इस आनलाईन कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से सम्बध्द 16 जिला इकाइयों के 50 पुरुष और 13 महिला सहित कुल 63 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं , प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी । कैरम खेल समाचार* सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी।संलग्न=प्रतियोगिता नियमावली । भवदीय रमेश कुमार वर्माकोषाध्यक्षएवं मिडिया प्रभारीउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन (रजि0)कार्यालय = एस021/82 ईंगलिसियालाईन, वाराणसीसम्पर्क = 9415222482
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट कल 22 जून से। वाराणसी, 21 जून । कल 22 जून को अपरान्ह चार बजे से शुरू होगा यू0पी0स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट 2021 । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के अनुसार इस अधिकारिक आनलाईन कैरम टूर्नामेंट का आनलाईन उद्घाटन आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह की अध्यक्षता में फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारारायन करेंगी।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा नियंत्रित और संचालित इस प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी कैरम एसोसिएशन कर रहा है ।इस आनलाईन कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से सम्बध्द 14 जिला इकाइयों के 47 पुरुष और 13 महिला कुल मिलाकर 60 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।कल से आरंभ होकर 30 जून तक लगातार 9 दिनों तक चलने वाली इस अधिकारिक प्रतियोगिता में प्रथम चार में अपना स्थान बनाने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में आल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली सीनीयर नेशनल आनलाईन कैरम चैलेंज में भाग लेने का अवसर मिलेगा । प्रतियोगिता का संयोजन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीनीयर नेशनल अम्पायर सरदार रणबीर सिंह करेंगे जब की इन्टरनेशनल रेफरी रमेश कुमार के नेतृत्व में नेशनल पैनल अम्पायर अजय श्रीवास्तव, एस0के0 श्रीवास्तव, सेराजुद्दीन और एम0एच0शेरवानी की सदस्यता वाली टेक्निकल कमेटी मैचों का पर्यवेक्षण करेगी । कैरम खेल समाचार* सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी।संलग्न=प्रतियोगिता नियमावली । भवदीय रमेश कुमार वर्माकोषाध्यक्षएवं मिडिया प्रभारीउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन (रजि0)कार्यालय = एस021/82 ईंगलिसियालाईन, वाराणसीसम्पर्क = 9415222482
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट 22 जून से। वाराणसी, 11जून उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन आगामी 22 जून से 30 जून के बीच ( महिला पुरूष वर्ग ) यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट 2021 का आयोजन करेगा जिसकी मेजवानी वाराणसी कैरम एसोसिएशन करेगा ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह के अनुसार इस अधिकारिक आनलाईन कैरम टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से होस्ट जनपद वाराणसी को छोड़कर अन्य सभी सम्बध्द जिला इकाइयों से चार चार पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी अपने जिले के सचिव / अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित प्रविष्टि के आधार पर प्रतियोगिता में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।प्रवेश की अन्तिम तिथि 19 जून होगी । सभी प्रतिभागियों को खेल उपकरण और फेसबुक एकाउंट के साथ ही नेटवर्क की सुविधा से लैस होना अनिवार्य है ।सभी प्रविष्टियाँ एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और प्रतियोगिता संयोजक के नाम एसोसिएशन के अधिकृत ह्वाट्सएप ग्रुप अथवा ई0मेल आई0 डी0 पर भेजी जा सकती हैं।प्रतियोगिता की नियमावली टेक्निकल कमेटी के परामर्श से प्रतियोगिता संयोजक द्वारा कल एसोसिएशन के आफिसियल ह्वाट्सएप ग्रूप और फेसबुक एकाउंट पर डाल दी जायेगी । कोई भी जानकारी लेने के लिये टेक्नीकल कमेटी और संयोजक से उनके मोबाइल नंबर 9415231722 पर सम्पर्क करके ली जा सकती है । प्रतियोगिता का संयोजन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सीनीयर नेशनल अम्पायर सरदार रणबीर सिंह करेंगे जब की इन्टरनेशनल रेफरी रमेश कुमार के नेतृत्व में नेशनल पैनल अम्पायर अजय श्रीवास्तव, एस0के0 श्रीवास्तव, सेराजुद्दीन और एम0एच0शेरवानी की सदस्यता वाली टेक्निकल कमेटी मैचों का पर्यवेक्षण करेगी ।प्रतियोगिता के संरक्षक आल इंडिया कैरम फेडरेशन की जनरल सेक्रेटरी माननीया श्रीमती भारती नारायन, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद होंगे । खेल समाचार*सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी। भवदीय रमेश कुमार वर्माकोषाध्यक्षएवं मिडिया प्रभारीउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन (रजि0)कार्यालय = ईंगलिसियालाईन, वाराणसीसम्पर्क = 9415222482
विस्तार से पढ़ें
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से सम्बध्द इकाइयों की सेवा में अति आवश्यक परिपत्र। * कल दिनांक 7 जून 2021 को उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह की अध्यक्षता और सचिव जहीर अहमद की उपस्थिति में सम्पन्न बर्चुअल बैठक में लिये गये निर्णयानुसार एसोसिएशन के चतुर्वाषिक चुनाव की तिथि को एसोसिएशन के संविधान की सुसंगत धारा में वर्णित प्रावधान के अनुसार अपरिहार्य कारणों से दो महीने आगे बढ़ा दिया गया है ।अतः अब आप सब पूर्व में भेजे गये सर्कुलर में जो तिथि माह जून लिखी है उसे अगस्त मानकर पढ़ें । अर्थात अब पूरी चुनाव प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारम्भ होकर अब 20 अगस्त को सम्पन्न होगी ।आपकी यूनिट के अध्यक्ष या सचिव में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के साथ 20 अगस्त को चुनाव के दिन वाराणसी में 11 बजे तक पंहुचना अनिवार्य है । इस बीच आप सब अपनी अपनी जिला इकाइयों का बकाया सम्बध्दता शुल्क हर हाल में व अदा कर देवें ।कोई दुविधा होने पर सम्पर्क करें।भवदीय,बैजनाथ सिंह जहीर अहमदअध्यक्ष सचिवउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन( रजि0)
विस्तार से पढ़ें
[vc_row][vc_column][vc_column_text]पूर्व निर्धारित सूचना व एजेंडे के क्रम में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक 7 जून 20121 को दोपहर 1 बजे से ज़ूम एप के माध्यम से हुई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह ने की।बैठक में एजेंडा नम्बर एक कोविड-19 महामारी के चलते असामान्य स्थितियों को देखते हुए एसोसिएशन के चतुरवार्षिक चुनाव हेतु घोषित कार्यक्रम की तिथियों को स्थगित करने के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संविधान में उल्लिखित चुनाव की सुसंगत धारानुसार चुनाव की तिथियों को दो माह के लिए स्थगित किया जाता है। अब चुनाव की तिथि 20 अगस्त 2021 होगी। चुनाव कार्यक्रम की अन्य तिथियाँ पूर्व की भाँति रहेगी। चुनाव संबंधी अबतक सम्पन्न सभी कार्यवाहियाँ मान्य होंगी। श्री सेराजुद्दीन जी के सुझाव के अनुपालन में चुनाव संबंधी सम्पूर्ण कार्यक्रम व तिथियों की सूचना अलग से इसी ग्रुप के माध्यम से शीघ्र जारी की जाएगी।एजेंडा नंबर दो प्रदेश स्तरीय आन लाइन कैरम टूर्नामेंट कराए जाने के संबंध में बहुमत से तय किया गया कि जून माह के अंतिम सप्ताह में इसे कराया जाय।रणबीर सिंहउपाध्यक्ष [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.161.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.162.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.16.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.171.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.17.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][vc_column width="1/3"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2021-06-08-at-09.22.18.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column][/vc_row]
विस्तार से पढ़ें
ToAll ConcernedWorking CommitteU. P. Carrom Association Respected Members A meeting is being called for as per the instructions from Hon\'ble President UPCA - Shri B. N. Singh and Hon\'ble Secretary UPCA -Shri Zaheer Ahmed. Agenda of the Meeting :- 1) Discussion about postponing of General Elections of UPCA (unavoidable circumstances arised due to Covid19) 2) Declaration of new dates for General Elections of UPCA. Virtual/online Meeting Date :Monday 7th June 20211300 hrs Members are requested to provide their valuable viewpoint in the scheduled meeting. Regards,Ramesh Kumar VermaTreasurer -U.P.C.A.
विस्तार से पढ़ें
उत्त प्रदेश कैरम एसोसिएशन के एक और पुराने साथी , अनन्य कैरम प्रेमी, अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी, मऊ जिला कैरम एसोसिएशन के संस्थापक सचिव और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के लम्बे समय तक उपाध्यक्ष रहे अनुज समान स्नेह और सम्मान देने वाले बड़े भाई समान श्री मुमताज तरफदार जी का आज इन्तकाल हो गया।उनके निधन से उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ने अपना एक सरपरस्त खो दिया, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सभी लोग अपने इस परमप्रिय साथी के दिवंगत होने से अत्यंत दुखी हैं, हम सब उपर वाले से दुआ करते हैं कि वो उनकी रूह को जन्नत नसीन करे और उनके परिवार को ईस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।।।सादर विनम्र श्रद्धांजलि। ।??????
विस्तार से पढ़ें
वाराणसी, 6 मई, आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट , उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक, जीवनदीप शिक्षण संस्थान और सिंह मेडिकल एन्ड रिसर्च सेन्टर वाराणसी के चेयरमैन काशी के प्रमुख समाज सेवी जाने माने चिकित्सक डाक्टर अशोक सिंह जी की पूज्य माता श्रीमती राजेश्वरी देवी का इलाज के दौरान हुये निधन पर कैरम खेल जगत ने भी गहरा दुखः प्रकट किया है ।आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डाक्टर अशोक सिंह के माता जी के निधन पर आल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष विधायक और पूर्व मंत्री राकिबुल हसन इन्टरनेशनल फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0नारायण, नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारारायन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह, स्टेट सेक्रेटरी जहीर अहमद, उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, दिनेशकुमार गुप्ता, ईस्तियाक अहमद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, टेक्नीकल कमेटी के चेयरमैन एन0के0 जायसवाल,ज्वाइंट सेक्रेटरी सेराजुद्दीन,अशोक कुमार सिंह, एम0एच0 शेरवानी, सिकन्दर मिश्रा सहित कार्यक सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय, भूपेन्द्र प्रतापसिंह,आनन्द शुक्ला,सुमन गिनोडिया, एस0के0श्रीवास्तव, मोहम्मद, अरशद ओबैश अहमद,इमरानअहमद, अश्वनी चक्रवाल, रवि आर्या,अभिषेक विश्वकर्मा, सन्दीप यादव आदि ने शोक ब्यक्त किया है ।सेवा में,समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यमभवदीय,बैजनाथ सिंहअध्यक्ष =उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शराफत हुसैन के निधन पर कैरम जगत शोकाकुल । वाराणसी 22 अपैल । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और आगरा कैरम एसोसिएशन के महासचिव कैरम जगत के वरिष्ठ साथी और कैरम खेल के लिये पूर्णतया समर्पित कर्मठ साथी श्री शराफत हुसेन का आज रात हृदंयघात से अचानक निधन हो गया । स्व 0 शराफत भाई के निधन पर इन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन, नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारारायन आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह सहित सचिव श्री जहीर अहमद उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, ईस्तियाक अहमद, एन0के0 जायसवाल,दिनेश गुप्ता, संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन अशोक कुमार सिंह, एम0एच0 शेरवानी, सिकन्दर मिश्रा , कार्यकारिणी सदस्य आनन्द शुक्ला, भूपेन्द्र प्रतापसिंह,सुमन गिनोडिया, अशोक कुमार पाण्डेय, मोहम्मद अरशद, एस0के0 श्रीवास्तव, इमरान अहमद, मोहम्मद ओबैस आदि ने कर्मठ और कैरम खेल के लिये समर्पित अपने वरिष्ठ साथी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि शराफत भाई के असामयिक निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैरम का एक मजबूत स्तम्भ ढह गया जिससे कैरम जगत की अपूरणीय क्षति हुई है । दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुये शराफत भाई के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की गयी । सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय, बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ **उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का चतुर्वाषिक आम चुनाव 20 जून को ।** वाराणसी, 13अप्रैल ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का ** चतुर्वाषिक आम चुनाव 20 जून 2021 को** वाराणसी में सम्पन्न होगा । उक्त निर्णय आज उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की आनलाईन बर्चुअल मिटिंग में लिया गया । चुनाव प्रक्रिया घोषित निर्वाचन अधिकारी जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता और सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेलाल श्रीवास्तव एडवोकेट की देख रेख मे सम्पन्न होगी । आज की इस बर्चुअल बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने किया बैठक में प्रदेश सचिव श्री जहीर अहमद , उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन, अशोक सिंह, एम0एच0 शेरवानी सहित कार्य समिति सदस्य आनन्द शुक्ला, सुमन गिनोडिया, इमरान अहमद, अशोक कुमार पाण्डेय , मोहम्मद अरशद , एस0 के0 श्रीवास्तव, भूपेन्द्र प्रतापसिंह, व संजय सिंह आन लाईन सम्मलित हुये । चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना 31 दिन पूर्व सम्बध्द जिला इकाईयों को प्रदेश अध्यक्ष/ सचिव द्वारा पंजीकृत डाक से भेजे जाने वाले अधिकारिक परिपत्र, चुनाव नियमावली, चुनाव टाइम टेबल और नामांकन प्रपत्र के साथ शुरू हो जायेगी । चुनाव आल इंडिया कैरम फेडरेशन के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा । सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम। भवदीय बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ **उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का चतुर्वाषिक आम चुनाव 20 जून को ।** वाराणसी, 13 जून ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का ** चतुर्वाषिक आम चुनाव 20 जून 2021 को** वाराणसी में सम्पन्न होगा । उक्त निर्णय आज उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की आनलाईन बर्चुअल मिटिंग में लिया गया । चुनाव प्रक्रिया घोषित निर्वाचन अधिकारी जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता और सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेलाल श्रीवास्तव एडवोकेट की देख रेख मे सम्पन्न होगी । आज की इस बर्चुअल बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने किया बैठक में प्रदेश सचिव श्री जहीर अहमद , उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन, अशोक सिंह, एम0एच0 शेरवानी सहित कार्य समिति सदस्य आनन्द शुक्ला, सुमन गिनोडिया, इमरान अहमद, अशोक कुमार पाण्डेय , मोहम्मद अरशद , एस0 के0 श्रीवास्तव, भूपेन्द्र प्रतापसिंह, व संजय सिंह आन लाईन सम्मलित हुये । चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना 31 दिन पूर्व सम्बध्द जिला इकाईयों को प्रदेश अध्यक्ष/ सचिव द्वारा पंजीकृत डाक से भेजे जाने वाले अधिकारिक परिपत्र, चुनाव नियमावली, चुनाव टाइम टेबल और नामांकन प्रपत्र के साथ शुरू हो जायेगी । चुनाव आल इंडिया कैरम फेडरेशन के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा । सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम। भवदीय बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें