Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन
Latest Updates

ताज़ा खबरें

एसोसिएशन की नवीनतम गतिविधियों, टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अवगत रहें।

10+

NEW ARTICLES

24/7

LATEST NEWS

यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज : दूसरा दिन

यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज : दूसरा दिन

17/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज पुरुष वर्ग में मो. आरिफ लखनऊ, महिला वर्ग में मंतशा इक़बाल वाराणसी शीर्ष रैंक पर वाराणसी 17 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के दूसरे दिन खेले गए पुरुष व महिला वर्ग के अलग अलग मैचों में पुरुष वर्ग में लखनऊ के मो. आरिफ 3.75 की एवरेज मिसिंग से 32 खिलाड़िओं की रैंकिंग में टाप पर रहे। दूसरे स्थान पर 4.13 की मिसिंग एवरेज के साथ लखनऊ के ही मो. ओवेस, तीसरे स्थान पर , चौथे स्थान पर 5.13एवरेज मिसिग के साथ अब्दुल रहमान प्रयागराज (इलाहाबाद), 5.50 एवरेजे मिसिग के साथ आगरा के मो. रेहान, पांचवे स्थान पर , 5.63 एवरेज मिसिग के साथ मऊ के अबुशाद अंसारी, छठे स्थान पर और 5.75 एवरेज मिसिग प्वाइन्ट के साथ बरेली के तनवीर अली सातवें स्थान पर रहे । इसके साथ ही अन्य खिलाडिओं ने भी अपने अपने बढ़ते क्रम और मिसिंग स्कोर के साथ आगे की रैंकिंग में स्थान पाया। महिला वर्ग में आज फिर अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 7.50 मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की मंतशा इक़बाल शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर 8.00 कामना गुप्ता, तीसरे स्थान पर 10.13 तूलिका चौरसिया, चौथे स्थान पर 11.38 अंजलि केशरी, पांचवें स्थान पर 12.63 दीपाली यादव तथा छठे स्थान पर 13.13 मिसिंग एवरेज के साथ सुमन गिनोडिया रही जब की शेष अन्य खिलाड़िओं ने अपने मिसिंग एवरेज के बढ़ते क्रम से रैंकिग में अपना स्थान बनाया। दूसरे दिन के खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुये कुल 6 स्लैम लगाये , जिसमे प्रयागराज (इलाहाबाद) के सलमान ने व्हाइट स्लैम लगाया तो वहीं लखनऊ के मो. आरिफ व मो. ओवेस, अलीगढ के मो. सलमान व मो. अरशद तथा कानपुर के अनुज दर्शन ने ब्लैक स्लैम लगाया । मैचों का संयोज संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में तकनीकी समिति के, सर्वश्री सरदार रणबीर सिंह, एन0के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन, एस0के0 श्रीवास्तव और एम0एच0शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।

विस्तार से पढ़ें
यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज : पहला दिन

यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज : पहला दिन

16/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज पुरुष वर्ग में फैज़ल खान आगरा, महिला वर्ग में मंतशा इक़बाल वाराणसी शीर्ष रैंक पर वाराणसी 15 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के पहले दिन खेले गए पुरुष एवं महिला वर्ग के अलग अलग खेले गए लीग मैचों में पुरुष वर्ग में आगरा के फैज़ल खान 3.88 की एवरेज मिसिंग से 35 खिलाड़िओं की रैंकिंग में टाप रहे। दूसरे स्थान पर 5.00 की मिसिंग एवरेज के साथ अब्दुल रहमान प्रयागराज (इलाहाबाद), तीसरे स्थान पर 5.13 मिसिगके साथ मोहम्मद आरिफ लखनऊ, चौथे स्थान पर 5.50 कानपुर के उमर तनवीर, पांचवे स्थान पर 5.75 लिखनऊ के मो. ओवेस, छठे स्थान पर 6.25 अलीगढ के बिलाल हैदर रहे। इसके साथ ही अन्य खिलाडी भी अपने अपने मिसिंग स्कोर के साथ आगे की रैंकिंग में स्थान बनाया । महिला वर्ग में 8.25 मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की मंतशा इक़बाल शीर्ष पर रही। दूसरे स्थान पर 9.35 कामना गुप्ता, तीसरे स्थान पर 10.25 तूलिका चौरसिया, चौथे स्थान पर 11.25 रीतंभरा, पांचवें स्थान पर 11.25 सुमन गिनोडिया तथा छठे स्थान पर 12.13 मिसिंग एवरेज के साथ दीपाली यादव रही। अन्य खिलाड़िओं ने अपने मिसिंग एवरेज के बढ़ते क्रम से रैंकिग में अपना स्थान बनाया। पहले दिन के खेलों में 4 स्लैम लगे। लखनऊ के मोहम्मद आरिफ ने व्हाइट तथा प्रयागराज (इलाहाबाद) के अब्दुल रहमान, आगरा के फैज़ल खान तथा लखनऊ के मो. ओवेस ने ब्लैक स्लैम लगाए। मैचों का पर्यवेक्षण और संचालन टेक्नीकल कमेटी के सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, एस0के0श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन और एम0एच0 शेरवानी की टीम ने किया । सेवा में सादार, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय,

विस्तार से पढ़ें
यू0,पी0  स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज  प्रारम्भ  ।

यू0,पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज प्रारम्भ ।

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]वाराणसी, 15 जुलाई । यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज प्रतियोगिता आज सायं पांच बजे उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद के आनलाईन उद्घाटन भाषण और आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन जी और एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट माननीय डाक्टर अशोक सिंह के शुभकामना सन्देश के साथ शुरू हो गयी । ज्ञात रहे प्रतियोगिता पुरुष व महिला दोनो वर्गों में अलग अलग होगी। इसमें 14 जनपदों के 35 पुरुष खिलाड़ियों को चार ग्रूपों में और महिला खलाड़ियो को दो ग्रूप में विभाजित किया गया है, जो लीग आधार पर मैचों में हिस्सा लेंगे । सभी प्रतियोगी अपने अपने घर से एसोसिएशन द्वारा निर्धारित फेसबुक ग्रुप में अपने लिये निश्चित समय पर लाइव आकर खेलेंगे। टेक्नीकल कमेटी सभी मैचों का लाईव पर्यवेक्षण करती रहेगी । सभी मैचों के फाइनल परिणाम प्रतिदिन 11 बजे सुबह ज़ारी किया जाता रहेगा । । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम । भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष =उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

विस्तार से पढ़ें
यू0पी0 स्टेट  आनलाईन कैरम चैलेंज 2020

यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज 2020

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]प्रकाशनार्थ यू0,पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज कल से वाराणसी, 14 जुलाई । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वाधान में आल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा अनुमति प्राप्त प्रदेश में पहली बार होने जा रही स्टेट आन लाइन कैरम चैलेंज- उत्तर प्रदेश नामक प्रतियोगिता कल शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता पुरुष व महिला दोनो वर्गों में अलग अलग होगी। इसमें 14 जनपदों के 35 पुरुष एवं 9 महिला खलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतियोगी अपने अपने घर से एसोसिएशन द्वारा निर्धारित फेसबुक ग्रुप में अपने निश्चित समय पर लाइव आकर खेलेंगे। मैचों के आब्जर्वेसन के लिए टेक्नीकल टीम का गठन किया गया है । जिसकी देखरेख में प्रतियोगिताएं संचालित होगी। टेक्निकल टीम में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एन0 के0 जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय निर्णायक सरदार रणबीर सिंह, एस0 के0 श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन, एम0 एच0 शेरवानी व कुमार अजय श्रीवास्तव लगातार पर्यवेक्षण करेंगे । आल इंडिया की महासचिव माननीया श्रीमती भारती नारायण जी और आल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंटतदा जीवनदीप शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डाक्टर अशोक सिंह जी प्रतियोगिता के संरक्षक होंगे । आल इंडिया कैरम फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह आयोजन समिति के चेयरमैन और एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद प्रतियोगिता के डायरेक्टर होंगे । प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन कल सायं 4=45 बजे उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और प्रदेश सचिव श्री जहीर अहमद एक साथह आनलाईन आकर करेंगे । साथ साथ आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन जी का शुभकामना सन्देश भी आनलाईन प्रसारित होगा । प्रतियोगिता का समापन 23 जुलाई को होगा। सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम । भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष =उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

विस्तार से पढ़ें
* उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन  की बेबसाईड लान्च।*

* उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की बेबसाईड लान्च।*

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]पूर्व सूचना के अनुसार आज सायं पाँच बजे आई0सी0एफ0 के सेक्रेटरी जनरल माननीय श्री वी0डी0 नारायन जी और आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव माननीयाहश्रीमती भारती नारायन जी ने उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की बेबसाईड की आनलाईन लान्चिग करते हुये अपनी शुभकामनायें प्रेषित किया । आज से बेबसाईड अधिकारिक रूप से सबके लिए ओपेन होंगी । बेबसाईड का नाम www.upcarromassociation.com है , ईस बेबसाईड पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन का इतिहास, खेल सम्बन्धी समस्त गतिविधियो का विवरण, एसोसिएशन की उपलब्धिया पदाधिकारियों का विवरण , स्पोर्ट्स कैलेन्डर, सम्बध्द इकाईयों की सूची , अम्पायर पैनल की सूची, एसोसिएशन की नियमावली, प्रदेश के रैकिग खिलाड़ियों की ताजा सूची, लाज आफ कैरम तथा एसोसिएशन से जुड़े ताजे समाचारों आदि के बारे में जानकारी अपलोड है जो लगातार अपडेट होती रहेगी ।  [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

विस्तार से पढ़ें
नियमावली प्रथम यू0पी0 स्टेट आनलाईन  कैरम  चैलेंज  2020

नियमावली प्रथम यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज 2020

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images="3651,3652,3653,3654" img_size="full"][/vc_column][/vc_row]

विस्तार से पढ़ें
प्रथम यू0पी0 स्टेट आनलाईन  कैरम  चैलेंज  2020

प्रथम यू0पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज 2020

10/7/2020 प्रकाशनार्थ प्रथम यू0 पी0 स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज 15 से वाराणसी, 10 जुलाई । आगामी 15 से 21 जुलाई के बीच यू0पी0 कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिकृत स्टेट आनलाईन कैरम चैलेंज 2020 का आयोजन किया गया है । आल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस आन लाईन कैरम प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग दोनो के अलग अलग मुकाबले होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से सम्बध्द इकाईयों के खिलाड़ी अपने अध्यक्ष या सचिव के माध्यम से अपनी प्रविष्टियाँ प्रदेश कैरम एसोसिएशन के आफिसियल ह्वाट्एप ग्रूप में या ई0मेल के माध्यम से इस प्रतियोगिता के संयोजक और टेक्नीकल कमेटी के हेड और प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह के पास 12 जुलाई तक भेज सकते हैं । उक्त जानकारी समाचार पत्र एवम समाचार माध्यमों के लिये जारी करते हुए प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने बताया है कि यह आनलाईन कैरम प्रतियोगिता आल इन्डिया कैरम फेडरेशन से स्वीकृत नियम के आधार पर खेला जायेगी । जिससे सभी खिलाडियों को अवगत करा दिया जायेगा । श्री सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले और स्लैम लगाने वाले खिलाड़ियों को नगद पारितोषिक और प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा साथ ही भविष्य में होने वाले सम्भावित सीनीयर नेशनल आनलाईन कैरम कम्पटीसन में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा । याद रहे कि प्रतिभागियों के पास समस्त खेल उपकरण जैसे लैम्प सेट,गोटी, कैरम बोर्ड सहित फेसबुक एकाउंट और ह्वाट्एप कनेक्शन होना अनिवार्य है, ताकि सभी खिलाड़ी लाईव आनलाईन प्रदर्शन कर सकें । जिसे टेक्नीकल पैनल और प्रतिपक्षी खिलाड़ी सीधे देखता रहे । टेक्नीकल पैनल में सरदार रणबीर सिंह सहित इन्टरनेशनल अम्पायर एन0 के0 जायसवाल, श्री रमेश वर्मा, और नेशन अम्पायर सर्वश्री कुमार अजय श्रीवास्तव, एस0 के0श्रीवास्तव , सिराजुद्दीन और एम0एच0 शेरवानी को सम्मिलित किया गया है । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर और प्रदेश कैरम एसोसिएशन की के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह आयोजन समिति के प्रमुख होंगे जब की आल इंडिया कैरम फेडरेशन की महासचिव माननीयाश्रीमती भारती नारायन जी और फेडरेशन के एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट माननीय डाक्टर अशोक सिंह जी प्रतियोगिता के संरक्षक होंगे । सेवा में, समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम । भवदीय, बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन window.setTimeout(function () { window.location.reload(); }, 3000);

विस्तार से पढ़ें