एसोसिएशन की नवीनतम गतिविधियों, टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अवगत रहें।
10+
NEW ARTICLES
24/7
LATEST NEWS
प्रकाशनार्थ ***स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग * * **पच्चीसवां दिन ** * विनोद यादव और हर्षित केशरी भी पुरुष एकल के अन्तिम आठ में, गौरव गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी मिश्रितयुगल के फाइनल में * । वाराणसी, 5 जुलाई। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में पिछले चौबीस दिनों से चल रही *स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग* के अन्तर्गत खेले जा रहे पुरुष एकल के अन्तिम दो लीग मैचों के प्राप्त परिणाम के अनुसार विनोद यादव और हर्षित केशरी भी अन्तिम आठ के लिये क्वालीफाई कर गये ।आज ही खेले गये मिश्रित युगल के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गौरव गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी ने अशोक सिंह और रिषिता केशरी की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया । आज खेले गए पुरूष वर्ग के लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे = सीनियर खिलाड़ी ने जाने माने खिलाड़ी जमुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्त को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में 20=08, 18=15 और 25=15 से हरा कर अन्तिम आठ में प्रवेश पाया तो वहीं अत्यंत प्रतिभावान जूनियर खिलाड़ी हर्षित केशरी ने जाने माने सीनियर खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा को तीन संघर्षपूर्ण सेटों में हराकर पहली बार किसी सीनियर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाकर सनसनी फैला दिया । जब कि आज ही खेले गये मिश्रित युगल के अन्तिम सेमीफाइनल मैच में गौरव गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी ने अशोक सिंह और रिषिता केशरी के युगल को दो सीधे सेटों में 19=05,25=05 से हराकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया । *आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 9 जुलाई दिन रविवार को अपरान्ह 3 =30 बजे सिंह निकेतन मलदहिया में होगा ।* मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में निर्णायक, कृष्ण दयाल यादव , हरियाली सिंह , कामना गुप्ता, ने किया । *कैरम खेल समाचार *सेवा में, *समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम । *भवदीय, अश्वनी चक्रवाल सचिव प्रतियोगिता आयोजन समिति
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ * 27 वें फेडरेशन कप के लिये उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय महिला पुरुष टीम घोषित। * वाराणसी, 6 मार्च। आगामी 26 से 29 मार्च के बीच वाराणसी के जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर बड़ालालपुर में आयोजित होने जा रहे 27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने वाली महिला और पुरुष टीम की आज घोषणा कर दी गयी ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और चयन समिति के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह के अनुसार मेजबान स्टेट होने के नाते उत्तर प्रदेश को हर स्टेट से दुगुना खिलाड़ी अर्थात चार की जग॔ह आठ आठ महिला और पुरुष रैंकिंग खिलाड़ियो को फेडरेशन द्वारा टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर दिया जायेगा ।इसके अलावा पुरुष टीम में दो खिलाड़ी रिजर्व भी रख्खे गये हैं ।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने टीम घोषित करते हुये बताया कि उनकी अध्यक्षता में चयन समिति के सदस्य प्रदेश सचिव श्री जहीर अहमद , प्रदेश उपाध्यक्ष और नेशनल अम्पायर सरदार रणवीर सिंह ,और प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा अन्तरराष्ट्रीय रेफरी श्री रमेश वर्मा द्वारा चयनित टीम ईस प्रकार है ।*महिला टीम * =1= कामना गुप्ता 2= रितम्भरा 3= हरियाली सिंह 4= दीपाली यादव 5= अंजलि गुप्ता 6= रेणुकाराय 7= सुमन गिनोडिया 8=रिषिता केशरी टीम मैनेजर = रीनी श्रीवास्तव पुरुष टीम =1= मोहम्मद आरिफ 2= मोहम्मद शाहिद 3=फैसल खान 4= शिवदयाल यादव 5=पी0एस0 सिंहारिया 6=मोहम्मद अजहर 7= कृष्ण दयाल यादव 8= धर्म-दर्शन ।रिजर्व खिलाड़ी= गौरव गुप्त और उम्र तनवीर टीम मैनेजर = विनोद यादव सेवा में,*प्रकाशनार्थ **समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम * भवदीय, बैजनाथ सिंहअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
*प्रकाशनार्थ * * 27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने 18 फरवरी को वाराणसी आयेंगे ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायन * वाराणसी, 14 फरवरी । आगामी 26 से 29 मार्च 2023 के बीच जीवनदीप शिक्षण समूह, बड़ालालपुर चांदमारी, वाराणसी में आयोजित होने वाले 27 वें आल ईन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2022=23 वाराणसी के आयोजन सम्बन्धित तैय्यारियों का पर्यवेक्षण करने के लिये ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल माननीय श्री वी0डी0 नारायन जी और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव माननीया श्रीमती भारती नारायन जी आगामी* 18 फरवरी 2023 * को रात्रि 8 बजे बाबतपुर एअरपोर्ट पर पधारेंगे, जहां वाराणसी कैरमएसोसिएशनऔरउत्तरप्रदेशकैरमएसोसिएशन की ओर से उनकी अगवानी की जायेगी । वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद दोनों माननीय अतिथि आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक सिंह जी और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के साथ टूर्नामेंट स्थल जीवन दीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर चादमारी का दौरा करके सभी तरह ब्यवस्था का जायजा लेंगे तपश्चात * अपरान्ह डेढ़ बजे सिंह निकेतन मलदहिया* में डाक्टर अशोक सिंह और मेरे साथ पत्रकार वार्ता करेंगे । पत्रकार वार्ता के तुरन्त बाद में अपरान्ह तीन बजे आयोजन समिति के स्थानीय सदस्यों के साथ आयोजन सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर पर गहन विचार विमर्श करने के पश्चात सायं सात बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेंगे । उल्लेखनीय बात है कि पहली बार डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के आमंत्रण पर इस नेशनल लेवल के इस चार दिसीय प्रतिष्ठापरक टूर्नामेंट के दौरान पहली बार * ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष माननीय श्री जोसफ मेयर साहब* वाराणसी पधारेंगे इसके साथ ही * आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष और असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक माननीय श्री राकिबुल हुसैन साहब* भी वाराणसी पधारने की स्वीकृति देचुके हैं । उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान ही *28 मार्च 2023 *को आल इन्डिया कैरम फेडरेशन की साधारण सभा और एक्जक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें भी नियोजित होंगी । सेवा में*सादर प्रकाशनार्थ * *समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम। * भवदीय,बैजनाथ सिंहमहासचिवअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशनएवंआयोजन सचिवटूर्नामेंट कमेटी
विस्तार से पढ़ें
Aaj news paper, Dated 08.02.2023, Page 10Awaze Mulk Urdu news paper, Dated 08.02.2023, Page 08Swatantrata Chetana, Dated 08.02.2023, Page 05Janvarta, Dated 08.02.2023, Page 08
विस्तार से पढ़ें
* प्रकाशनार्थ * *वाराणसी के प्रतिभाशाली युवा कैरम खिलाड़ी गौरव गुप्ता और शिवदयाल यादव को मिली ओ0एन0जी0 की स्कालरशिप* वाराणसी कैरम जगत में ब्यापक हर्ष । वाराणसी, 6 जनवरी । नये साल में भारत सरकार के अति प्रतिष्ठित नवरत्न संस्थान ओ0एन0जी0सी0 ने वाराणसी के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी गौरव गुप्ता और शिवदयाल यादव को तीन तीन माह के लिये 25 हजार रूपये प्रति माह के हिसाब से स्कालरशिप देने निर्णय लेते हुये आदेश पत्र जारी किया है। इस समाचार से वाराणसी कैरम जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी । ज्ञात रहे कि युवा और प्रतिभाशाली गौरव गुप्ता 2013=14 के पूर्व सी0बी0एस0सी0 नेशनल कैरम चैम्पियन और वर्तमान में जिले के नम्बर दो खिलाड़ी हैं, तो वहीं बेहतरीन युवा प्रतिभा सम्पन्न खिलाडी शिवदयाल यादव पूर्व जूनियर इन्टरनेशनल खिलाड़ी के रूप में देश की टीम का हिस्सा रहे हैं, और दो दो नेशनल कैरम चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के साथ साथ पूर्व के यू0पी0नम्बर दो और वर्तमान में जिला चैम्पियन हैं । उल्लेखनीय है कि इन दोनों खिलाड़ियों को मिलने वाली स्कालरशिप इनके प्रदर्शन के आधार पर आगे भी जारी रह सकती है । खिलाड़ियों की ईस उपलब्धि पर आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डाक्टर अशोक सिंह , उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, डाक्टर अंशू सिंह, इस्तियाक अहमद, विजयशंकर मेहता, दिनेश गुप्ता, राकेश बेदी सहायक सचिव सिराजुद्दीन, संयुक्त सचिव अशोककुमार सिंह, प्रदीप निगम, अतिकुर्हमान , हरपाल सिंह कलसी, डाक्टर शकील अहमद ,सहितग कार्यकारणी सदस्य इमरान अहमद , भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार पान्डेय, आनन्द शुक्ला, मोहम्मद ओवैस, सुमन गिनोडिया मोहम्मद अरशद, वाराणसी कैरम एसोसिएशन के पी0एन0 सरीन , पवन शर्मा, अश्वनी चक्रवाल, सन्दीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, रवि आर्या, रेणुका राय , आनन्द मिश्रा, प्रेम दूबे,श्री प्रसाद, जमुनाधर उर्फ झुन झुन गुप्ता, विनोद यादव, कामना गुप्ता, मन्तसा इकबाल, अंजलि केशरी, दीपाली यादव आदि लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुये आल इन्डिया कैरम फेडरेशन, ओ0एन0, जी0सी0 संस्थान को धन्यवाद दिया है । खेल समाचार सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय,बैजनाथ सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
*प्रकाशनार्थ * 50 वें सीनीयर नेशनल कैरम चैम्पियनशिप दिल्ली के लिये उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की महिला पुरुष टीम आज रवाना होगी ।वाराणसी, 5 नवम्बर। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की महिला पुरुष टीम 7=11 नवम्बर के बीच दिल्ली के तालकटोरा ईनडोर स्टेडियम में होने वाले *पचासवें सीनीयर नेशनल कैरम चैम्पियनशिप * में भाग लेने के लिये रवाना होगी ।महिला टीम शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी से तो पुरुष टीम प्रयागराज से रवाना होगीज्ञात रहे कि*पुरुष टीम में = एक प्रमुख परिवर्तन किया गया है , गत नेशनल चैम्पियन उत्तर प्रदेश के स्टार खिलाड़ी अब्दुल रहमान प्रयागराज का इन्डियन एयरलाइन्स की टीम के लिये चयन हो जाने कारण सातवें नम्बर के खिलाड़ी अमरोहा के मोहम्मद अजहर को टीम सम्मलित होने मौका दिया गया है ।फाइनल टीम इस प्रकार है ।1= मोहम्मद आरिफ =लखनऊ2=मोहम्मद शाहिद = प्रयागराज3=फैसल खान = आगरा4= शिवदयाल यादव = वाराणसी5= पी0एस0 सिंहारिया = झांसी6= मोहम्मद अजहर= अमरोहाटीम मैनेजर = सिराजुद्दीन = प्रयागराज*महिला टीम =1= कामना गुप्ता2= रितम्भरा3=दीपाली यादव4=अंजलि गुप्त5= हरियाली सिंह6= सुमन गिनोडिया सभी वाराणसीटीम मैनेजर = रीनी श्रीवास्तव।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह, सचिव जहीर अहमद, मिडिया कमेटी के सदस्य सरदार रणवीर सिंह और ईन्टरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा , एन0के0 जायसवाल, शकील अहमद कानपुर से नेशनल अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, सन्दीप यादव बनारस से टीम के साथ आज 5 नवम्बर की रात शिवगंगा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिये रवाना होंगे । कैरम खेल समाचार *सेवा में*समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम *भवदीय ,रमेश कुमार वर्माकोषाध्यक्षएवम प्रवक्ताउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की उपलब्धियों में सबसे प्रमुख, अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश प्रयागराज , 49 वें सीनीयर नेशनल मुम्बई 2022 के विजेता बने और वर्ड कप के लिये देश की टीम में चयनित ।वाराणसी उत्तर प्रदेश की महिला खिलाडी मन्तसा ईकबाल ने एअरपोर्ट अथार्टी आफ इन्डिया की ओर खेलते हुये मुम्बई सीनीयर नेशनल 2022 में महिला खिलाड़ी के रूप में तीसरा स्थान प्राप्त करके मलेशिया वर्ल्ड कप की स्विसलीग के लिये क्वालीफाई किया ।2= अब्दुल रहमान प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने वर्ल्ड कप कैरम टूर्नामेंट मलेशिया 2022 के एकल में में दूसरा स्थान और टीम चैम्पियनशिप में पहला तथा युगल में पहला स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया ।3= अब्दुल रहमान और मन्तसा ईकबाल उत्तर प्रदेश के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने ।4= अब्दुल रहमान को एअरपोर्ट अथारिटी से खेलने का और सेवा का आदर मिला।और मन्तसा ईकबाल को भी एअरपोर्ट अथारिटी की स्कॉलरशिप शिप और खेलने का अवसर मिला ये भी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिना जायेगा ।
विस्तार से पढ़ें
*प्रकाशनार्थ * आठवें वर्ल्ड कप कैरम के लिये इन्डिया टीम घोषित * , पुरुष वर्ग की चार सदस्यीय मुख्य टीम में इन्डिया नम्बर वन उत्तर प्रदेश के स्टार कैरम प्लेयर *अब्दुल रहमान *और स्वीस लीग के लिये चुनी गयी टीम में उत्तर प्रदेश की ही इन्डिया नम्बर तीन महिला खिलाडी *मन्तसा ईकबाल * के चयन पर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और वाराणसी कैरम एसोसिएशन में ब्यापक हर्ष। वाराणसी , 21 जून ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन आगामी* 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022* के बीच * मलेशिया* में खेली जाने वाले * आठवें वर्ल्ड कप* के लिहाज इन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव श्रीमती भारती नारायण द्वारा घोषित इंडिया टीम में प्रयागराज उत्तर प्रदेश के स्टार प्लेयर इंडिया नंबर वन खिलाड़ी अब्दुल रहमान * का 4 सदस्यीय मुख्य टीम में और महिला वर्ग में बनारस उत्तर प्रदेश की ही इंडिया नंबर 3 खिलाड़ी मंतसा इकबाल *का स्वीश लीग टीम में चयन होने पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और वाराणसी कैरम एसोसिएशन ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया है ।ज्ञात रहे कि आगामी 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 * के बीच *मलेशिया *में खेले जाने वाले आठवें * विश्व कप कैरम टूर्नामेंट के लिए भारत की पुरुष टीम में इंडिया नंबर वन और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी प्रयागराज के अब्दुल रहमान सहित वर्तमान विश्व चैंपियन प्रशांत मोरे ,पूर्व विश्व चैंपियन के0श्रीनिवास और यस0दिवे को पुरूष वर्ग की मुख्य टीम में और पूर्व विश्व चैंपियन काजल कुमारी, रश्मि कुमारी तथा अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी देवजनी तूमली और नीलम घोटगे को महिल वर्ग की मुख्य टीम में जगह मिली है।जबकि स्विस लीग खेलने के लिए चुनी गई पुरूष वर्ग की टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जहीर पासा सहित अभिजीत तीर्थंकर ,मोहम्मद गुफरान जुगल किशोर दत्ता और महिला टीम में एअरपोर्ट अथारिटी का प्रतिनिधित्व करने वाली वाराणसी उत्तर प्रदेश, की* मंतशा इकबाल* सहित वर्तमान विश्व चैंपियन एस अपूर्वा वी मित्रा और के0 नागाज्योति को स्थान मिला है ।उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल इन्डिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने समाचार माध्यमों के लिये जारी किया है ।*उत्तर प्रदेश के अब्दुल रहमान और मन्तसा इकबाल * का ईन्डिया टीम में चयन होने पर प्रसन्नता प्रकट करने और बधाई देने वालों में वालों में प्रमुख रूप से आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक डॉक्टर अशोक सिंह , आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, डाक्टर अन्शू सिंह विजयशंकर मेहता , दिनेश गुप्ता, राकेश बेदी, इस्तियाक अहमद, टेक्निकल हेड एन0के0 जायसवाल, अतिरिक्त सचिव सिराजुद्दीन, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह,एम0एच0 शेरवानी , प्रदीप निगमऔर अतिकुर्हमान, कार्यकारीणी सदस्य और एसोसिएट उपाध्यक्ष हरपाल सिंह कलसी और , डाक्टर शकील अहमद , कार्यकारीणी सदस्य एस0के0 श्रीवास्तव, अशोक कुमार पान्डेय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह , आनन्द शुक्ला, सुमन गिनोडिया, मोहम्मद अरशद, अश्वनी चक्रवाल, रवि आर्या, इमरान अली ,धर्म-दर्शन, आनन्द मिश्रा, प्रेम दूबे रेणुका राय, और शकील अहमद तथा वाराणसी कैरम एसोसिएशन के, विपिन मेहता , सन्दीप यादव, अभिषेक विश्व कर्मा, विनोद यादव, श्री प्रसाद, झुनझुन गुप्ता , कामना गुप्ता, आदि प्रमुख रहे । सेवा में*सादर प्रकाशनार्थ **समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम *भवदीय ,बैजनाथ सिंहअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
*आमंत्रण *नमस्कार, साथियों,जैसा किआप सभी अवगत होगें कि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा वाराणसी कैरम एसोसिएशन के सौजन्य से49 वें सीनीयर नेशनल कैरम चैम्पियनशिप की *उपविजेता पुरूष टीम के मैनेजर सहित सभी खिलाड़ियों * और *नेशनल चैम्पियन अब्दुल रहमान * का वाराणसी में आगामी * 22 मई 2022 * को अभिनन्दन करने का कार्यक्रम तंय है।अतः इस सन्देश के माध्यम से नेशनल चैंपियन श्री अब्दुल रहमान और मैनेजर जनाब सिराजुद्दीन सहित टीम के सभी सदस्य 22 मई2022 को अपरान्ह दो से तीन बजे के बीच * सिंह निकेतन, मलदहिया वाराणसी * में सादर आमंत्रित हैं ।सहयोग की अपेक्षा सहित,भवदीय,बैजनाथ सिंह जहीर अहमदअध्यक्ष सचिवउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ । उत्तर प्रदेश के अब्दुल रहमान बने 49 वें सीनीयर नेशनल कैरम के एकल चैम्पियन बन कर रचा प्रदेश कैरम जगत में एक नया ईतिहास ।*वाराणसी, 5, अप्रैल , श्री हलारी वीसा ओसवाल हाल, दादर इस्ट मुम्बई * मे कल सम्पन्न हुये * 49 वें सीनीयर नेशनल कैरम चैम्पियनशिप का एकल विजेता क खिताब उत्तर प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ी अब्दुल रहमान ने पूर्व विश्व चैंपियन आर0बी0आई0 के दिग्गज खिलाड़ी जहीर पासा को फाईनल में दो सीधे सेटों में 25=0\'23=17 से हराकर अपने नाम करते हुये इतिहास रच दिया।ज्ञात रहे कि 1971 से स्थापित उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के ईतिहास में ऐसी उपलब्धि किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया था, याद रहे कि दिसम्बर 2021 को वाराणसी में हुये 26वें आल इन्डिया फेडरेशनकप कैरम टूर्नामेंट में अब्दुल दूसरे स्थान पर रहे थे, इन दोनो नेशनल टूर्नामेंट की रैंकिंग के आधार पर अब्दुल रहमान को देश में पहला स्थान मिल गया है ।जिससे उन्हें अक्टूबर 2022 की मलेशिया में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का का सुनहला अवसर भी प्राप्त होगा , यह गौरव भी उत्तर प्रदेश के किसी खिलाड़ी को पहली बार मिला है ।इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की टीमटीम चैम्पियनशिप स्पर्ध्दा में आसाम की टीम के साथ 2=1 से हारने के बावजूद अपना दूसरा स्थान बरकार रखने में सफल रही , ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की पुरुष टीम गत चैम्पियनशिप की भी उपविजेता टीम रही थी ।इसके ही साथ साथ वाराणसी की रहने वाली वाराणसी कैरम एसोसिएशन की सदस्यीय उत्तर प्रदेश की नम्बर वन कैरम खिलाड़ी मंतशा इकबाल ने भी 49 वी सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप के महिला एकल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम से खेलते हुए तीसरा स्थान प्राप्त करके महान ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल किया है ।यह भी वाराणसी और उत्तर प्रदेश के लिए एक बहुत बड़े गौरव की बात है।अब्दुल रहमान तथा उत्तर प्रदेश की पूरी टीम और मंतशा इकबाल के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री बैजनाथ सिंह ,ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ अशोक सिंह ,उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद उत्तर प्रदेश के कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ अंशु सिंह ,श्री विजय शंकर मेहता ,श्रीमती राकेश बेदी, श्री दिनेश गुप्ता ,श्री इश्तियाक अहमद अतिरिक्त सचिव श्री सिराजुद्दीन, संयुक्त सचिव श्री अशोक कुमार सिंह ,श्री प्रदीप निगम श्री एम0एच0 शेरवानी, सहित श्री हरपाल सिंह कलसी डाक्टर शकील अहमद भूपेंद्र प्रताप सिंह, अशोककुमार पान्डेय आनन्द शुक्ला, प्रेम दूबे,आनन्द मिश्रा ,मोहम्मद अरशद, विनोद यादव श्रीमती सुमन गिनोडिया, अश्वनी चक्रवाल ,संदीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, झुनझुन गुप्ता, श्री प्रसाद, प्रशांत कुमार, शोएबरजा, तूलिका चौरसिया, गौरव गुप्ता, प्रकाश अश्विनी मौर्या,आदि सभी खिलाड़ियों और जिला कैरम एसोसिएशन वाराणसी केपदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश केखिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई तथा शुभकामना प्रदान किया है । सेवा में सादर प्रकाशनार्थ,समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी,भवदीयबैजनाथ सिंहअध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें