एसोसिएशन की नवीनतम गतिविधियों, टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण घोषणाओं से अवगत रहें।
10+
NEW ARTICLES
24/7
LATEST NEWS
कैरम के राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़योंकी होगी काशी में ।26वां आल ईन्डिया फेडरेशन कप कैरम जीवनदीप में कल से । पत्रकार वार्ता=प्रेस विज्ञप्ति वार्ताकार =श्री वी0डी0 नारायण = महासचिव ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन ।श्रीमती भारती नारायन = महासचिव आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन । वाराणसी, 24 दिसम्बर। 26वां फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता वाराणसी के जीवनदीप शिक्षण संस्थान में आयोजित की जा रही है, यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 28 दिसंबर के मध्य खेली जाएगी इसमें भारत के विभिन्न राज्यों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सीएजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एलआईसी, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान से तकरीबन 230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इस प्रतियोगिता में लगभग 50 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें करंट वर्ल्ड चैंपियन प्रशांत मोरे पुरुष वर्ग में तथा महिला वर्ग में ऐसा पुरवा भी भाग ले रहे हैं इसके अलावा पूर्व विश्व चैंपियन योगेश परदेसी, रश्मि कुमारी जैसे नामी-गिरामी खिलाड़ियों खिलाड़ी भी यहां पर जीवनदीप में आपको खेलते हुए मिलेंगे इस प्रतियोगिता का आयोजन तथा जीवनदीप शिक्षण संस्थान के सहयोग से वाराणसी में जीवनदीप शिक्षण संस्थान के प्रांगण में करेंगे। इसके अलावा ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन कि जो भविष्य की योजनाएं हैं उसमें प्रमुखता कैरम की जो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है सीनियर नेशनल चैंपियनशिप उसका आयोजन 28 फरवरी से 4 मार्च को मुंबई के दादर में किया जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को इस वर्ष विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता विश्वकप चैंपियनशिप जो कि मलेशिया में अक्टूबर 2022 के पहले सप्ताह में होनी निश्चित की गई है ,उसमें भारत अपनी प्रमुख दावेदारी पेश करेगा।पिछले चार दशकों से भारत ने कैरम के खेल में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी भारत इस खेल में पूरे विश्व में अपना परचम लहराता रहेगा । ऑल इंडिया के प्रयास है कि इस खेल को स्कूल तथा कैरम लेवल स्कूल तथा कॉलेज लेवल पर भी आयोजित किया जाए , इसके लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की जा रही है कैरम 20 देशों में खेला जाता है और विश्व कैरम प्रतियोगिता में लगभग 16 से 20 टीमें हमेशा हिस्सा लेती हैं। जो देश इस वक्त भारत के बहुत नजदीक हैं उनमें सबसे प्रमुख है की लंका , और मालदिव , जर्मनी ,स्वीटजरलैंड, ब्रिटेन, यूएसए ,इटली, यह सभी देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और भारत के वर्चस्व को चुनौती दे रहे हैं परंतु भारतीय खिलाड़ियों ने अपने वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए पिछले एक दशक में बहुत कड़ी मेहनत की है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह आने वाले समय में भी अपना वर्चस्व बरकरार रखेंगे। जहां तक सवाल है कि कैरम में कैरियर का तो स्कूल के बच्चों को कैरम में जरूर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि अब तक करीब 500 खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी और सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में पूर्ण रूप से पूर्णकालिक जॉब तथा स्कॉलरशिप मिले हैं ।कैरम की खेल के उत्थान के लिए विभिन्न राज्यों द्वारा बड़े-बड़े अवार्ड दिए जा रहे हैं जिसमें महाराष्ट्र में श्री छत्रपति शिवाजी अवार्ड और ऐसे ही अन्य बड़े-बड़े अवार्ड दूसरे राज्यों में भी दिए जा रहे हैं ।आने वाले समय में फेडरेशन यूट्यूब के माध्यम से कैरम के खेल को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी शुरू करने जा रही है जिसके माध्यम से कैरम के खेल को कैसे खेला जाता है इसके विभिन्न तकनीकी और क्या किया है इसकी भी जानकारी यूट्यूब के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।पत्रकार वार्ता के दौरान जीवनदीप शिक्षण संस्थान के चेयरमैन और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ अशोक सिंह जी तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आयोजन समिति के महासचिव श्री बैजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे । वी0डी0 नारायन भारती नारायनसेक्रेटरी जनरल जनरल सेक्रेटरीआई0सी0एफ
विस्तार से पढ़ें
फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ= जीवन शिक्षण संस्थान में कैरम का महाकुंभ शुरू।उत्तर प्रदेश के अब्दुल रहमान और मोहम्मद आरिफ दूसरे दौर में ।* वाराणसी 25 दिसंबर जीवनदीप शिक्षण संस्थान बड़ा लालपुर वाराणसी में शनिवार को 26 वे नेशनल फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ वाराणसी के डी0आई0जी0 ला एन्ड आर्डर डा0 अनिल कुमार सिंह के हाथों दीप प्रज्वलन और कैरम बोर्ड पर स्ट्राईक करने के बाद शुरू हुआ । उसके बाद अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डाक्टर सिंह ने कहा कि कैरम एक ऐसा खेल है जिसमें कलात्मकता भी है और ज्यामेट्रिकल एक्सरसाइज भी है, इस इन्डोर खेल से मानसिक विकास के साथ-साथ परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है ।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कैरम महासंघ के सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायण ने कहा कि कैरम खेल नित्य नई ऊंचाइयां छू रहा है और आज दुनिया के 25 देशों में अपनी पैठ बना चुका है, जहां खिलाड़ियों के खेल से काफी उम्मीदें हैं।हमें आशा है कि कैरम खेलों की दुनिया में एक नई ऊंचाई प्राप्त करके रहेगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में भारतीय कैरम महासंघ की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारायण ने कहा कि भारत में कैरम इतना आगे बढ़ चुका है कि भारत के खिलाड़ी पिछले 5 विश्वकप मेः लगातार स्वर्ण पदक हासिल कर रहे हैं हमें इस बात का गर्व है कि देश के लगभग डेढ़ दर्जन सरकारी और अर्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में 500 से अधिक महिला पुरुष खिलाड़ी या तो नौकरी करते हैं या फिर स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष और जीवनदीप शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ अशोक सिंह ने कहा कि देश के सभी राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों का जीवनदीप परिसर में बहुत-बहुत स्वागत और अभिनंदन है । हमारा मानना है कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास में खेलों की बहुत अहम भूमिका है और खास करके कैरम जैसा खेल जो कम संसाधनों में भी घर के अंदर बैठकर खेला जा सकता है ।उससे एकाग्रता बढ़ती है , हम यह भी कहना चाहेंगे कि दिव्यांगों के लिए भी एक खेल सबसे उपयोगी है ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजन सचिव श्री बैजनाथ सिंह ने ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन और इस आयोजन में सहयोग करने के लिए जीवन शिक्षण संस्थान तथा व्यक्तिगत रूप से डॉ अशोक सिंह जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, सैन्को कंपनी के निदेशक श्री मनीष कोहली जी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर मेहता अशोक कुमार पांडे विजय शंकर पांडे, प्राचार्य इन्द्रेश सिंह, डाक्टर अमित सिंह रमेश वर्मा आदि भी उपस्थित रहे ।समाचार लिखे जाने तक खेले गये मैचों का परिणाम इस प्रकार रहे ।विकास महाराष्ट्र ने बी0के 0विजय पी0एस0पी0बी0 को 24=4 25=5 से, माधव सिंह मणिपुर ने मोहम्मद शालू उत्तर प्रदेश को 25=10 25=0 से ,इरशाद अहमद विदर्भा ने नावेद अहमद दिल्ली को, 25=9 से 17=0 से योगेश कुमार जैन एनिमेशन ने साजिद करके महाराष्ट्र को 25=0, 7 =25 ,25=4 सेरियाज अकबर अली महाराष्ट्र ने शिवानंद दिल्ली को 23=7 =25=4 से, दिल्ली बाबू एल0आई0सी 0ने रोशन अली राजस्थान को 25=0 21=6 से ,मोहम्मद गुफरान पी0एस0पी0बी 0ने हरजीत सिंह पंजाब को 25=0 25=0 से, अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश ने नैनो मांगा अरुणाचल प्रदेश को 25=0 25=0 से, मोहम्मद हकीम बी0एस0एन0एल0 ने शिवदयाल यादव उत्तर प्रदेश को 25=2 20=18 से, श्रीनिवास पी0एस0पी0बी 0 ने सानू केरला को 25=02,25= 11 से, वी आकाश रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने राशिद झारखंड को 20 12=25=7 से, अनिल दिलीप मुंडे जैन इरिगेशन ने जतिन सोलंकी गुजरात को 25=5 22=21 से, राजू भैसारे सी0ए0जी9 ने गौरव गुप्ता उत्तर प्रदेश को 25=0 25=20= से और मोहम्मद आरिफ उत्तर प्रदेश ने त्रिवेंद्र बी0एस0एन0ल 0को 25=0 25=0 से पराजित करके अगले चक्र में प्रवेश किया समाचार देने के समय तक मैचों का होना जारी रहा ।सेवा मेंसेवायेंसमाचार पत्र एवम माध्यमभवदीय, बैजनाथ सिंहआयोजन सचिव
विस्तार से पढ़ें
वाराणसी, 12 दिसम्बर । आगामी 25 से 28 दिसंबर 2021 के बीच वाराणसी के जीवनदीप शिक्षण संस्थान परिसर में नियोजित 26 वें फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा जीवनदीप शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ अशोक सिंह ने आज सिंह निकेतन में पत्र प्रतिनिधियों से एवं अन्य समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि जीवनदीप शिक्षण संस्थान का हमारा परिसर लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय और दर्जनों प्रांतीय स्तर की कैरम प्रतियोगिताओं के आयोजन का सहभागी और साक्षी रहा है।लगभग 3 सालों के उपरांत कोविड संक्रमण के बाद हमारा जीवनदीप शिक्षण संस्थान एक बार पुनः 26 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2021 के आयोजन का भागीदार बनने जा रहा है । भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा अनुदित और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के प्रबंधन एवं नियंत्रण में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस कैरम प्रतिस्पर्धा को उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के साथ जिला कैरम एसोसिएशन और जीवनदीप शिक्षण संस्थान मिलकर प्रायोजित कर रहे हैं । लगातार 4 दिन तक चलने वाले इस 26 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में देश भर के उच्च स्तरीय स्टार कैरम खिलाड़ी अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा टूर्नामेंट कमेटी के महासचिव श्री बैजनाथ सिंह के साथ मिलकर इस बार भी हम लोग इस विराट खेल समारोह को बेहद शानदार ढंग से नियोजित करने का कीर्तिमान बनाएंगे ।हमें इस बात का भी गर्व है कि हमारा जीवनदीप शिक्षण संस्थान महज उत्तम शिक्षा का ही केंद्र नहीं बल्कि खेलों को बढ़ावा देने वाला भी एक शानदार संस्थान बन चुका है ।देश की इस प्रतिष्ठा परक प्रतियोगिता को पूरा कराने के लिए जीवनदीप स्कूल के मुख्य हाल में 25 कैरम बोर्ड लगाए जाएंगे खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था भी विद्यालय परिसर में ही सुनिश्चित की गई है इसके अलावा टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन का शानदार समारोह भी आकर्षण का केंद्र होग।पत्रकार वार्ता के दूसरे वार्ताकार प्रतियोगिता आयोजन समिति के महासचिव , उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन ने भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 के कारण पिछले 2 वर्षों तक अपनी सभी फिजिकल टूर्नामेंट कराने की गतिविधियों और रोक रखा था लेकिन इस बीच ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन अपने खिलाड़ियों को ऑनलाइन वर्चुअल टूर्नामेंट के माध्यम से जोड़े रखा और उनके खेल कौशल के विकास करता रहा , और दो सालों के बाद पहले पान्डिचेरी और अब इस टूर्नामेंट के माध्यम से अपनी फिजिकल टूर्नामेंट गतिविधि शुरू कर रहा है ।जैसा कि आयोजन समिति के अध्यक्ष और ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, खेलों के महान संरक्षक माननीय डॉ अशोक कुमार सिंह जी ने बताया है तदनुसार* 26 में ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन कप टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 दिसंबर 2021* का उद्घाटन 25 दिसंबर को पूर्वान्ह 10:30 बजे जीवनदीप परिसर में होगा जिसमें 300 महिला और पुरुष खिलाड़ी इनमें 2 दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी होंगे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल माननीय श्री वीं,डी0 नारायण जी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे जब कि ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के प्रथम महिला महासचिव श्रीमती भारती नारायण टूर्नामेंट डायरेक्टर के रूप में प्रतियोगिता का मार्गदर्शन करेंगी ।27 और 28 दिसम्बर को ही प्रतियोगिता स्थल पर ही ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन की कार्यकारिणी समिति और साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठके भी नियोजित हैं ।28 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष , कैरम अंतरराष्ट्रीय महासंघ के एक्सक्यूटिव प्रेसिडेंट तथा विधायक और पूर्व मंत्री माननीय श्री राकिबुल हुसैन, होंगे ।ज्ञात रहे कि टूर्नामेंट का मेजबान होने के कारण उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के रैंकिंग प्राप्त 8=8 महिला पुरुष खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा वहीं अन्य 24 राज्यों और 15 सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी उपक्रमों के 4= 4 महिला पुरुष खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। सभी टीमें 24 दिसंबर को प्रतियोगिता प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएंगी ।तीसरे वार्ताकार प्रतियोगिता समिति के उपाध्यक्ष और वाराणसी कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजयशंकर मेहता ने बताया कि देश के एक दो राज्यों को छोड़कर देश में कोई ऐसा राज्य और ऐसी जिला इकाई नहीं है जिसमें पिछले डेढ़ दशक के बीच दर्जनों राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का उच्च स्तर पर आयोजन किया हो । यह गौरव केवल वाराणसी कैरम एसोसिएशन को ही प्राप्त है ।इसी कड़ी में हम लोग एक बार पुनः उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और जीवनदीप शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर ,26 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम प्रतियोगिता 2921 की मेजबानी करने जा रहे हैं।हमारा ये सौभाग्य और गौरव दोनों है कि इस बार भी हमें वाराणसी के अति प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जीवनदीप और उसके चेयरमैन तथा खेलों के महान संरक्षक डॉ अशोक सिंह जी की सरपरस्ती हासिल है। जिनके साथ मिलकर हम इस प्रतियोगिता को वाराणसी के गौरव के अनुरूप बेहद कामयाबी के साथ पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री बैजनाथ सिंह सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में कृत संकल्पित होकर काम करेंगे ।श्री मेहता के अनुसार मेजबान होने के नाते उत्तर प्रदेश के लगभग डेढ़ दर्जन खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ जिनमें कयी वाराणसी के हैं । प्रतिभागियों को लगातार पांच दिनों तक सरकारी मानक और कोविड प्रोटोकोल के अनुसार उत्तम खानपान और स्तरीय आवासीय सुविधा स्कूल परिसर में प्रदान कराई जाएगी , उन्हों ने वाराणसी उद्योग व्यापार जगत और वाराणसी के खेल प्रेमी महानुभावों से भी अपील किया कि वाराणसी की प्रतिष्ठा के अनुरूप इस राष्ट्रीय,खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए वे भी बढ़-चढ़कर आयोजन समिति का सहयोग करें ।पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह कोषाध्यक्ष श्री रमेश वर्मा, आयोजन समिति के , संयुक्त सचिव श्री अशोक कुमार सिंह , कार्य कारीणी सदस्य मोहम्मद अरशद, , रवि आर्या अश्विनी चक्रवाल संदीप यादव , सुमन गीनोडिया ,श्री प्रसाद सोनी ,प्रशांत कुमार, मोहम्मद अजमल, शिवदयाल यादव, मन्तसा ईकबाल , अंजलि केशरी, रामदयाल यादव, आदि लोग , भी उपस्थित रहे ।
विस्तार से पढ़ें
आगामी 25 से 28 दिसम्बर 2021 के बीच वाराणसी में होने वाले 26 वें ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट वाराणसी की तैयारियों की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए जीवनदीप शिक्षण संस्थान वाराणसी के चेयरमैन, ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट , एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह जी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आयोजन समिति के महासचिव श्री बैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य श्री रमेश कुमार वर्मा जीवनदीप शिक्षण संस्थान के प्रबंधकीय तंत्र से जुड़े श्री संजय सिंह जी तथा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य श्री अश्वनी चक्रवाल ।
विस्तार से पढ़ें
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की अनुशासन समिति के पूर्व निर्धारित जूम मीटिंग संपन्न हुई जिसमें दिल्ली में हुए अनधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले मुरादाबाद अमरोहा और अलीगढ़ के खिलाड़ियों तथा वहां की जिला इकाइयों के संदर्भ में अनुशासनात्मक कार्यवाही का का प्रारूप सर्वसम्मति से तय किया गया इस जूम मीटिंग की अध्यक्षता अनुशासन समिति के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह ने किया बैठक में अनुशासन समिति के पदेन सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ और सचिव श्री जहीर अहमद के अलावा अनुशासन समिति के सदस्य श्री अशोक कुमार संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और श्री सिराजुद्दीन सहायक सचिव उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ने भाग लिया । बैठक में लिए गए निर्णय को अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव द्वारा संबंधित तीनों जिला इकाई के सचिवों को शीघ्र ही प्रेषित कर दिया जाएगा ।
विस्तार से पढ़ें
आगामी 25 से 28 दिसंबर 2021 के बीच जीवनदीप शिक्षण संस्थान में ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा नियंत्रित और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन वाराणसी कैरम एसोसिएशन एवं जीवनदीप शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित* 26 में ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2021 * की तैयारियों के संदर्भ में आज उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन, वाराणसी कैरम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक इंग्लिशिया लाइन वाराणसी में संपन्न हुई जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े प्रबंधन और संसाधनों की समीक्षा की गई और आयोजन संबंधित सभी आवश्यक कार्यो को पूरा करते हुए आगामी रविवार 12 दिसंबर और 19 दिसंबर को भी बैठकों का सिलसिला जारी रखने का निर्णय किया गया आज की बैठक में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आयोजन समिति के महासचिव श्री बैजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य श्री रमेश वर्मा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य और आयोजन समिति के सदस्य श्री आशीष अग्रवाल और रवि आर्य वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य और आयोजन समिति के सदस्य श्री संदीप यादव श्री श्री प्रसाद एवं जमुना धर गुप्ता और विशेष आमंत्रित सदस्य डाक्टर प्रेमशंकर पान्डेय सम्मिलित रहे।
विस्तार से पढ़ें
*प्रकाशनार्थ * वाराणसी के शिवदयाल यादव को हराकर प्रयागराज के अब्दुल रहमान चैम्पियन बने । चुनार, मिर्जापुर, 17 अक्टूबर। पहली बार फाइनल में पंहुचे वाराणसी के शिवदयाल यादव को फाइनल मैच में अपने बेहतरीन खेल से दो सेटों में सीधे सेटों में 25=8, 25=7 से हराकर प्रदेश के नम्बर वन खिलाड़ी प्रयागराज के* अब्दुल रहमान यू0पी0 स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट के चैम्पियन बन गये *।उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रही उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट 2021 के अन्तर्गत डॉक्टर सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी के टैगोर हाल में आज *दूसरे और अन्तिम दिन * खेले गये *सेमीफाइनल फाइनल * मैचों में वाराणसी के शिवदयाल यादव ने प्रयाग राज के मोहम्मद शानू को 15=12,5=31 और 25=8 से, प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने मुरादाबाद के शहजाद को 20=13, 25=7 से हराकर फाइनल में शानदार प्रवेश किया ।। ईससे पूर्व आज खेले गये*क्वार्टर फाइनल * मैचों में प्रयागराज के अब्दुल रहमान ने झांसी के पद्मसौरभ सिंहानियां को 14=25 , 25=4 से, वाराणसी के शिवदयाल यादव ने मोरादाबाद के मोहम्मद ईमरान को 25=5, 13=21और 21=5 से, प्रयागराज के ही मोहम्मद शानू ने लखनऊ के मोहम्मद आरिफ को14=20\'25=14 और10=18 से तथा शहजाद मोरादाबाद ने कानपुर के उमर तनवीर को 15=25, 25=11 और 12=21 से पराजित करके सेमीफाइनल में शानदार ढ॔ग से प्रवेश किया था ।इससे पूर्व कल देर रात खेले गये *प्री क्वार्टर फाइनल *मैचों में लखनऊ के मोहम्मद आरिफ , प्रयागराज के अब्दुल रहमान और मोहम्मद शानू ,कानपुर के उम्र तनवीर , मोरादाबाद के मोहम्मद ईमरान और शहजाद, वाराणसी के शिवदयाल यादव , झांसी के पद्म सौरभ सिंहानियां नेअपने अपने मैचों में विजय प्राप्त करके अन्तिम आठ में अपना स्थान बनाने में सफल रहे थे । प्रतियोगिता के अन्तिम आठ में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य माननीय श्री लक्ष्मणेश्वराचार्य विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री दिलीप सिंह , डाक्टर तेजबली सिंह चेयरमैन सविता मेमोरियल अकादमी , सतीश रघुवंशी ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण और सत्ता मेमोरियल ग्लोबल एडमीशन के डॉक्टर वेद प्रकाश प्रधानाचार्य ने ट्राफी और प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने, अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन सरदार रणवीर सिंह ने टूर्नामेंट की रिपोर्ट प्रधान निर्णायक एन0 के0 जायसवाल ने और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा ने किया , इस अवसर पर सह आयोजक गुरप्रीत सिंह शम्मी, उप प्रधान निर्णायक एस0 के0 श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, विरेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह,अवधेश कुमार वर्मा, डा0 मनोज श्रीवास्तव , रामलखन सिंह, अश्वनी चक्रवाल, रवि आर्या, प्रशान्त कुमार, श्री प्रसाद, झुनझुन गुप्ता, विनोद यादव , अंजलि केशरी, मन्तसा ईकबाल, दीपाली यादव आदि ।आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।* कैरम खेल समाचार। * सेवा में,समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यमभवदीय, रणवीर सिंहआयोजन सचिव एवंउपाध्यक्ष = उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट प्रारंभ*विधायक अनुराग सिंह ने किया भव्य उद्घाटन *विनय शर्मा राजा वर्मा, धर्म-दर्शन, धर्मेंद्र, उमैर, शिवदयाल यादव, मशीन खान, विशाल हैदर,मोहम्मद सानू, अमन जायसवाल ने पहला मैच जीता ।चुनार, मिर्जापुर 16 अक्टूबर। यू0पी0 स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट का आज डाक्टर सविता मेमोरियल ग्लोबल अकादमी के हाल में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री अनुराग सिंह ने कैरम बोर्ड पर स्ट्राईकर चला कर उद्घाटन किया। ईस से पूर्व उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्री श्रीकांत मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन श्री मंसूर अहमद , विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 वेद प्रकाश सिंह ने विचार प्रकट किया जब कि समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव सरदार रणवीर सिंह ने, कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री अशोक कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार वर्मा ने किया ।मैचों का संचालन चीफ रेफरी श्री एन0 क
विस्तार से पढ़ें
प्रकाशनार्थ * *उत्तर प्रदेश स्टेट रैकिंग कैरम टूर्नामेंट चुनार, मिर्जापुर में 16 अक्टूबर से । * वाराणसी, 28 सितम्बर। आगामी 16 और सत्रह अक्टूबर को चुनार मिर्जापुर में एक दो दिवसीय स्टेट कैरम रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है । जिसमें प्रथम चार में स्थान बनानेवालेखिलाड़ियों को दिसंबर में होने वाले ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा तो वहीं अंतिम 6 में अपना स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को सीनियर नेशनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा, प्रतियोगिता नाक आउट आधार पर खेली जायेगी ।उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के आठ रैंकिंग खिलाड़ियों के अलावा उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से सम्बध्द सभी जिला ईकाईयों से केवल दो दो खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।प्रतियोगिता में एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर रखी गई है । सभी प्रविष्टियां सचिव उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन श्री जहीर अहमद और आयोजन सचिव सरदार रणबीर सिंह को ई0 मेल या ह्वाट्सएप पर जिला सचिव या जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर से भेजने पर स्वीकार होंगी ।मिर्जापुर जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस दो दिवसीय स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट के आयोजन सचिव का जिम्मा मिर्जापुर जिला कैरम एसोसिएशन के महासचिव और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेशनल अम्पायर सरदार रणवीर सिंह को सौंपा गया है ।प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी श्री एन0के0 जायसवाल ,श्री रमेश वर्मा, श्री एस0 के0 श्रीवास्तव और श्री अशोककुमार सिंह जैसे नेशनल पैनल के अंपायरों की सुयोग्य टीम को सौंपा गया है । प्रतियोगिता सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद सम्भालेंगे। *कैरम खेल समाचार * सेवा में=*समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम * भवदीय, बैजनाथ सिंहअध्यक्षउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवंचेयरमैन = टूर्नामेंट कमेटी ।
विस्तार से पढ़ें
दो दिवसीय यूपी स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंटचुनार मिर्जापुर 2021*(उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा आयोजित) (जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर द्वारा प्रायोजित )आयोजन तिथि= 16 से 17 अक्टूबर 2021 स्थान - डॉक्टर सविता मेमोरियल ग्लोबल अकैडमी सीबीएसई स्कूल नागरमल, चुनार मिर्जापुर ।* टूर्नामेंट कमेटी*चेयरमैन = बैजनाथ सिंह = अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ।टूर्नामेंट सेक्रेटरी= जहीर अहमद = सचिव उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।अर्गनाजिंग सेक्रेटरी = सरदार रणबीर सिंह = उपाध्यक्ष= उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवं महसचिव जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर।प्रधान निर्णायक = एन0के0, जायसवाल- चेयरमैन मैन टेक्निकल कमेटी उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।उप प्रधान निर्णायक = रमेश कुमार वर्माइन्टरनेशनल अम्पायर ।एस0के0 श्रीवास्तव= नेशनल अम्पायरअशोक कुमार सिंह = नेशनल अमापायरमेम्बर = श्री विजय शंकर मेहता, डॉ अंशु सिंह, श्री इश्तियाक अहमद , श्री दिनेश गुप्ता श्रीमती राकेश बेदी , श्री हरपाल सिंह कलसी , श्री सिराजुद्दीन, श्री एम0एच 0शेरवानी ,श्री अशोक कुमार सिंह ,श्री प्रदीप निगम, अशोककुमार पान्डेय, श्री अश्विनी चक्रवाल, श्री अभिषेक विश्वकर्मा , विनोद यादव ।
विस्तार से पढ़ें
प्रतियोगिता नियमावली*दो दिवसीय यूपी स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट चुनार मिर्जापुर 2021(उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा आयोजित) (जिला कैरम एसोसिएशन मिर्जापुर द्वारा प्रायोजित )आयोजन तिथि= 16 से 17 अक्टूबर 2021 स्थान - डॉक्टर सविता मेमोरियल ग्लोबल अकैडमी सीबीएसई स्कूल नागरमल, चुनार मिर्जापुर ।1- यह रैंकिंग प्रतियोगिता ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन द्वारा निर्धारित नियमों तथा लाज आफ कैरम के अंतर्गत नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी ।2= प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन से संबंध प्रत्येक जिला इकाइयों जिन पर कोई वार्षिक शुल्क बकाया न हो के 2= 2 खिलाड़ी( रैंकिंग खिलाड़ियों को छोड़कर यदि वे जनपद के हो) भाग लेने का अधिकारी होंगे।3= प्रविष्टियां संबध्द जनपदीय इकाई के अध्यक्ष/ सचिव के हस्ताक्षर युक्त लेटर हेड पर स्वीकार की जाएंगी,4= उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के पास किसी भी नियम में परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित रहेगा।5= प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रवेश शुल्क ₹100 प्रति खिलाड़ी होगा, जिसे प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के पास या उसके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि के पास जमा कराना अनिवार्य होगा ।4= प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2021 होगी, प्रत्येक जिले की इंट्री उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव और आयोजन सचिव दोनों के पते पर डाक द्वारा या ईमेल द्वारा अथवा ह्वाट्सएप पर भेजी जा सकती हैं । देर से प्राप्त इन्ट्री पर विचार नहीं किया जायेगा । 5= प्रतियोगिता का ड्रा 15 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता स्थल पर निकाला जायेगा ।6= प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा रहने के लिए निशुल्क स्वच्छ आवास तथा प्रतियोगिता प्रारंभ होने की तिथि से प्रतियोगिता समाप्ति वाले दिन तक दोनों समय का भोजन( लंच डिनर) नाश्ता तथा प्रातः काल की चाय आदि की निशुल्क व्यवस्था होगी ।इसके अतिरिक्त कोई दैनिक भत्ता देय नहीं होगा और किसी को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा, स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल तक स्वयं के खर्चे पर पहुंचना होगा ।7= प्रतियोगिता के लिए घोषित प्रधान निर्णय तथा आयोजन समिति के सचिव एवं प्रदेश सचिव/ अध्यक्ष के पास प्रतियोगिता की टाई बनाने ,प्रोटेस्ट सुनने और उस पर निर्णय करने का संपूर्ण अधिकार सुरक्षित होगा ।8= आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए खेल उपकरण पर ही मैच खेले जाएंगे जो मानक के अनुरूप होंगे ।9= प्रतियोगिता में किसी भी न्यायालय का कोई नियम बाध्यकारी नहीं होगा ।10= हर खिलाड़ी को प्रवेश से पूर्व अपने आधार कार्ड अथवा अन्य प्रमाणित आईडी की छाया प्रति अनिवार्य रूप से अपने फॉर्म के साथ प्रतियोगिता स्थल पर टेक्निकल कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा अन्यथा असुविधा होने पर आयोजन समिति की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।11= सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर रिपोर्ट करना अनिवार्य है, हर सत्र का मैच प्रारंभ होने से पूर्व सभी खिलाड़ी निर्धारित समय के अनुसार अपने मैच की टाइमिंग से 10 मिनट पूर्व प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा ।12= सभी मैचों में निर्णयाकों द्वारा दिया गया निर्णय मानना सभीषखिलाड़ियों के लिये जरूरी होगा । मैच के समय किसी भी कारण निर्णय से संतुष्ट न होने पर चीफ रेफरी को कॉल किया जा सकेगा जिसका निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा ।13= विशेष तकनीकी कारण उपस्थित होने पर ₹500 प्रोटेस्ट शुल्क के साथ प्रोटेस्ट कमेटी के समक्ष आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है, जिसका निस्तारण 1 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा प्रोटेस्ट कमेटी का निर्णय अंतिम होगा प्रोटेस्ट अस्वीकार होने अथवा स्वीकार होने पर भी प्रोटेस्ट शुल्क वापस नहीं किया जाएगा ।14= प्रतियोगिता कक्ष और आवासीय परिसर में किसी भी प्रकार का नशा ,पान ,गुटखा ,धूम्रपान ताश, जुआ खेलना पूर्णतया प्रतिबंधित होगा इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी15 =सभी जिले की टीमों को अपने-अपने जनपद के नाम वाला टीशर्ट पहनकर मैच खेलने दिया जाएगा , इस नियम में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी । प्रतिलिपि = अध्यक्ष- उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन ।, 9415222482 w. 9198942891सरदार रणवीर सिंह = उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन। एवं*आयोजन सचिव *दैनिक जागरण प्रतिनिधिचुनार मिर्जापुर।9415231722 भवदीय, जहीर अहमदसचिवउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।
विस्तार से पढ़ें
कैरम खिलाड़ी मोहम्मद आरिफ और अब्दुल रहमान सम्मानित * वाराणसी, 26 सितंबर। नेशनल ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2021 में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के दोनों खिलाड़ियों का आज सिंह निकेतन मलदहिया में उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया ।ज्ञात रहे कि इसी महीने सम्पन्न ऑनलाइन नेशनल कैरम चैलेंज में लखनऊ के खिलाड़ी मोहम्मद आरिफ और इलाहाबाद के अब्दुल रहमान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करके उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया था ।खिलाड़यों को उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाईस प्रेसीडेंट और जीवनदीप शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डाक्टर अशोक सिंह ने प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र और कैरम स्ट्राईकर के साथ पांच पांच हजार रूपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया ।साथ ही ही लखनऊ और इलाहाबाद के सचिवों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।सम्मान समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह और संचालन संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव श्री जहीर अहमद ने किया ।अपने सम्बोधन में डाक्टर अशोक सिंह और बैजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन और वाराणसी कैरम एसोसिएशन ने कैरम जगत में कोई कीर्तिमान बनाये हैं और खिलाड़ी सम्मान का यह कार्यक्रम भी उसी की कड़ी है । हमें ये बताने में खुशी हो रही है कि ये दोनों एसोसिएशन जीवनदीप शिक्षण संस्थान परिसर में दिसम्बर महीने के अन्तिम सप्ताह में 26वें फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट का आयोजन करके फिर एक नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर हैं ।इस अवसर पर सिचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजयशंकर पान्डेय, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, विजयशंकर मेहता, दिनेश गुप्ता , कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप निगम, सहित प्रदेश कार्य कारीणी के एस0के 0 श्रीवास्तव, अशोक कुमार पान्डेय, सुमन गिनोडिया, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, मोहम्मद अरशद, रवि आर्या, आश्विन चक्रवाल, सन्दीप यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, अश्वनी मौर्य, गौरव गुप्ता, कामना गुप्ता तूलिका चौरसिया ,विनोद यादव, झुनझुन गुप्त, अभिषेक विश्वकर्मा, श्री प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे । सेवा मेंसमस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय रमेश वर्माकोषाध्यक्ष एवंमीडिया प्रभारीउत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन
विस्तार से पढ़ें