Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन
News Insights

समाचार विवरण

खेल जगत की गहराई से विशेष कवरेज और विस्तृत समाचार।

INFO

VERIFIED

ADMIN

POSTED BY

23 Apr, 2021 Admin

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शराफत हुसैन के निधन पर कैरम जगत शोकाकुल ।

प्रकाशनार्थ

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शराफत हुसैन के निधन पर कैरम जगत शोकाकुल ।

वाराणसी 22 अपैल ।

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और आगरा कैरम एसोसिएशन के महासचिव कैरम जगत के वरिष्ठ साथी और कैरम खेल के लिये पूर्णतया समर्पित कर्मठ साथी श्री शराफत हुसेन का आज रात हृदंयघात से अचानक निधन हो गया । स्व 0 शराफत भाई के निधन पर इन्टरनेशनल सेक्रेटरी जनरल श्री वी0डी0 नारायन, नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्रीमती भारती नारारायन आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डाक्टर अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह सहित सचिव श्री जहीर अहमद उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह, विजयशंकर मेहता, ईस्तियाक अहमद, एन0के0 जायसवाल,दिनेश गुप्ता, संयुक्त सचिव सर्वश्री सेराजुद्दीन अशोक कुमार सिंह, एम0एच0 शेरवानी, सिकन्दर मिश्रा , कार्यकारिणी सदस्य आनन्द शुक्ला, भूपेन्द्र प्रतापसिंह,सुमन गिनोडिया, अशोक कुमार पाण्डेय, मोहम्मद अरशद, एस0के0 श्रीवास्तव, इमरान अहमद, मोहम्मद ओबैस आदि ने कर्मठ और कैरम खेल के लिये समर्पित अपने वरिष्ठ साथी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि शराफत भाई के असामयिक निधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैरम का एक मजबूत स्तम्भ ढह गया जिससे कैरम जगत की अपूरणीय क्षति हुई है । दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुये शराफत भाई के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की गयी ।

सेवा में

समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम भवदीय,

बैजनाथ सिंह

अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन