Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन
News Insights

समाचार विवरण

खेल जगत की गहराई से विशेष कवरेज और विस्तृत समाचार।

INFO

VERIFIED

ADMIN

POSTED BY

News Cover
24 Jun, 2021 Admin

दो दिनों के लीग मैचों के बाद पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान तथा महिला वर्ग में वाराणसी की मंतशा इकबाल टॉप पर

प्रकाशनार्थ

*स्टेट आनलाईन कैरम टूर्नामेंट
दो दिनों के लीग मैचों के बाद पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान तथा महिला वर्ग में वाराणसी की मंतशा इकबाल टॉप पर
वाराणसी, 24 जून । उत्तर प्रदेश कैरम असोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे यू0पी0 ऑन लाइन कैरम टूर्नामेंट-2021 के दूसरे दिन खेले गए लीग मैच के बाद पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान 48 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ तथा महिला वर्ग में वाराणसी की मंतशा इकबाल 152 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दोनों दिनों की समाहित रैंकिंग में टॉप पर रही।
दूसरे दिन भी अपने उत्तम खेल का प्रदर्शन करते हुए आगरा के मोहम्मद रेहान ने दो व्हाइट स्लैम तथा प्रयागराज के मोहम्मद शाहिद व अलीगढ़ के सलमान ने व्हाइट स्लैम लगाने में सफलता प्राप्त की। आज भी कुल 4 व्हाइट स्लैम लगे।
महिला वर्ग में वाराणसी की कामना गुप्ता 166 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दूसरे, सुमन गिनोडिया 169 अंको के साथ तीसरे, अंजलि केशरी 171 अंको के साथ चौथे तथा रितंभरा 210 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग में आगरा के मोहम्मद रेहान 68 अंको के मिसिंग स्कोर के साथ दूसरे, आगरा के फैसल खान 71 अंको के साथ तीसरे, आगरा के ही मुनिरुद्दीन 75 अंको के साथ चौथे तथा कानपुर के रिज़वान चमन 77 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता यू0पी0सी0ए0 के अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह, सचिव श्री ज़हीर अहमद के नेतृत्व में टेक्निकल टीम के
संयोजक रणबीर सिंह, चीफ रमेश कुमार वर्मा, सदस्य सेराज उद्दीन, एस0 के0 श्रीवास्तव, एम0 एच0 शेरवानी तथा कुमार अजय श्रीवास्तव की देख रेख में चल रहा है।

  • कैरम खेल समाचार*

सेवा में समस्त समाचार पत्र एवम समाचार माध्यम वाराणसी।

भवदीय

रमेश कुमार वर्मा
कोषाध्यक्ष
एवं मिडिया प्रभारी
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन (रजि0)
कार्यालय = एस021/82 ईंगलिसियालाईन, वाराणसी
सम्पर्क = 9415222482