Logo
Uttar Pradesh कैरम एसोसिएशन
News Insights

समाचार विवरण

खेल जगत की गहराई से विशेष कवरेज और विस्तृत समाचार।

INFO

VERIFIED

ADMIN

POSTED BY

21 Jul, 2020 Admin

यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger="no"]21/7/2020 प्रकाशनार्थ यू0पी0 स्टेट आनलाइन कैरम चैलेंज * पुरुष वर्ग में अब्दुल रहमान प्रयागराज व महिला वर्ग में मंतशा इक़बाल वाराणसी का शीर्ष रैंक के साथ सीधे फाइनल में प्रवेश ।* वाराणसी 21 जुलाई। यू0पी0 स्टेट ऑनलाइन कैरम चैलेंज 2020 के चल रहे लीग मैचों की समाप्ति के बाद मिसिंग पॉइंट मिलाकर बनी रैंकिंग में= पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 4.38 के एवरेज मिसिंग स्कोर के साथ रैंकिंग लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सीधे फाइनल में पहुँच गये । जबकि दूसरे स्थान पर लखनऊ के मो. आरिफ 4.47 एवरेज मिसिंग स्कोर, तीसरे स्थान पर आगरा के फैसल खान 4.70 के मिसिंग स्कोर के साथ तथा चौथे स्थान पर 4.90 के एवरेज मिसिग के साथ लखनऊ के मो. ओवेस ने सेमी फाइनल में प्रवेश पाया। पुरुष वर्ग का पहला सेमी फाइनल तीसरा स्थान प्राप्त करनें वाले आगरा के फैसल खान और लखनऊ के मो. ओवेस के बीच आज रात 7 बजे खेला जाएगा। दूसरा सेमी फाइनल दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी मो. आरिफ लखनऊ व पहले सेमीफइनल के विजेता के बीच 22 जुलाई को होगा । प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब्दुल रहमान प्रयागराज व दूसरे सेमीफइनल के विजेता के बीच 23 जुलाई को खेला जाएगा। महिला वर्ग में लीग मैचों की समाप्ति के बाद मिसिंग स्कोर को जोड़कर बनाई गई रैंकिंग में 7.44 के मिसिंग स्कोर के साथ वाराणसी की मंतशा इक़बाल शीर्ष रहते हुए फाईनल में सीधे प्रवेश प्राप्त कर लिया जबकि दूसरे स्थान पर 8.84 के मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता, तीसरे स्थान पर 9.70 के मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया तथा चौथे स्थान पर 10.75 के मिसिंग स्कोर के साथ अंजलि केशरी रही। महिला वर्ग का पहला सेमीफइनल रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली तूलिका चौरसिया व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि केशरी के बीच 21 जुलाई को शाम 6 बजे, तथा दूसरा सेमीफइनल दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कामना गुप्ता व पहले सेमीफइनल की वेजेता के बीच 22 जुलाई को होगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंतशा इक़बाल व दूसरे सेमीफइनल की विजेता के बीच 23 जुलाई को सायंकाल होगा। चौथे दिन के खेल में खिलाड़िओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 व्हाइट और 7 ब्लैक स्लैम लगाए। व्हाइट स्लैम लगाने वालों में अबुशाद अंसारी मऊ, सैयद हसन रिजवी जौनपुर, अनुज दर्शन कानपुर, मो. आरिफ लखनऊ रहे जब कि ब्लैक स्लैम लगाने वालों में मो. रेहान आगरा ने 2, अब्दुल रहमान प्रयागराज ने 2 तथा मो. ओवेस व मो. आरिफ लखनऊ, परवेज़ अहमद मऊ रहे । प्रतियोगिता का संचालन प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह , सचिव श्री जहीर अहमद के नेतृत्व में संचालन समिति के सर्वश्री रणवीर सिंह, एन0के0जायसवाल, रमेश कुमार वर्मा, कुमार अजय श्रीवास्तव, सिराजुद्दीन, एस0के0 श्रीवास्तव और एम0 एच0 शेरवानी ने किया । सेवा में सादर, समस्त समाचार पत्र एवं समाचार माध्यम। भवदीय, रणबीर सिंह प्रतियोगिता संयोजक एवं उपाध्यक्ष-उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन।  [/vc_column_text][vc_row_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-21-at-14.11.18.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][vc_column_inner width="1/2"][vc_single_image src="/uploads/news/WhatsApp-Image-2020-07-21-at-14.11.181.jpeg" img_size="full" parallax_scroll="no"][/vc_column_inner][/vc_row_inner][/vc_column][/vc_row]